वरिष्ठ नागरिक भवन ऊना में 3 मई को फ्री नेत्र जांच स्क्रीनिंग BHT news, ऊना:हिमोत्कर्ष साहित्य, संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद द्वारा सीनियर सिटीजन फॉर्म ऊना के सहयोग से 3 मई शनिवार को दोपहर 2 से 4 बजे तक एमसी पार्क ऊना स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में नि:शुल्क नेत्र जांच स्क्रीनिंग का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी हिमोत्कर्ष परिषद के जिलाध्यक्ष करणपाल सिंह मनकोटिया ने दी। इस अवसर पर रोटरी आई अस्पताल धुसाड़ा से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल काकड़े, टैक्नीशियन अतुल पराशर व धर्मेंद्र कुमार पर आधारित टीम रोगियों की जांच व उपचार करेगी। उन्होंने बताया कि हिमोत्कर्ष परिषद द्वारा एमसी पार्क स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में हर माह के पहले शनिवार को नि:शुल्क नेत्र जांच स्क्रीनिंग का आयोजन किया जाता है। उन्होंने क्ष्रेत्रवासियों से आहवान किया है कि शिविर में पहुंचकर लाभ उठाएं।




























