एसएसआरवीएम विद्यालय ऊना में दो दिवसीय “सहोदय गेम्स टूर्नामेंट 2025” का भव्य शुभारंभ
BHT news, ऊना शुक्रवार को एसएसआरवीएम विद्यालय ऊना में “सहोदय गेम्स टूर्नामेंट 2025” का उद्घाटन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। यह टूर्नामेंट ऊना सहोदय कॉम्प्लेक्स — जो कि सीबीएसई, नई दिल्ली से संबद्ध विद्यालयों की जिला स्तरीय संस्था है — के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं ध्वजारोहण समारोह के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि एएसपी सुरेंद्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि आरटीओ अशोक कुमार, अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या एसएसआरवीएम ऊना सुश्री बृजबाला, प्रधानाचार्य एसएसआरवीएम नंगल एम.एल. शर्मा, अकादमिक हेड श्री सुरेंद्र रत्रा तथा स्कूल मैनेजर सुश्री साक्षी शर्मा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर 10 विद्यालयों के 425 से अधिक विद्यार्थियों एसएसआरवीएम ऊना, एसएसआरवीएम नंगल, शांति निकेतन, रूद्रा इंटरनेशनल, जेएस विजडम, स्कॉलर्स स्टेयर्स, रॉकफोर्ड, वेदांता पब्लिक स्कूल आदि ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। टूर्नामेंट में रेसलिंग, खो-खो, वॉलीबॉल, कबड्डी और चेस जैसी खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। निर्णायक मंडल, जिसमें विभिन्न विद्यालयों के शारीरिक शिक्षा अध्यापक सम्मिलित थे, ने खेलों का संचालन निष्पक्षता एवं पारदर्शिता के साथ किया।
पहले दिन के मैच परिणाम– कबड्डी (लड़के): रूद्रा इंटरनेशनल बनाम एसएसआरवीएम नंगल — विजेता: एसएसआरवीएम नंगल कबड्डी (लड़के): रॉकफोर्ड पब्लिक स्कूल बनाम एसएसआरवीएम ऊना — विजेता: एसएसआरवीएम ऊना वॉलीबॉल (लड़कियाँ): एसएसआरवीएम ऊना बनाम रूद्रा इंटरनेशनल — विजेता: रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल वॉलीबॉल (लड़के): शांति निकेतन बनाम रॉकफोर्ड — विजेता: शांति निकेतन स्कूल
खो-खो (लड़कियाँ): एसएसआरवीएम नंगल बनाम स्कॉलर्स स्टेयर्स — विजेता: एसएसआरवीएम नंगल खो-खो (लड़के): स्कॉलर्स स्टेयर्स बनाम जेएस विजडम — विजेता: जेएस विजडम कबड्डी (लड़कियाँ): एसएसआरवीएम ऊना बनाम रूद्रा इंटरनेशनल — विजेता: एसएसआरवीएम ऊना
वॉलीबॉल (लड़के): रूद्रा इंटरनेशनल बनाम वेदांता पब्लिक स्कूल — विजेता: रूद्रा इंटरनेशनल स्कूल कबड्डी (लड़कियाँ): एसएसआरवीएम नंगल बनाम वेदांता पब्लिक स्कूल — विजेता: एसएसआरवीएम नंगल वॉलीबॉल (लड़के): शांति इंटरनेशनल बनाम एसएसआरवीएम नंगल — विजेता: शांति इंटरनेशनल स्कूल सभा को संबोधित करते हुए एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों के अनुशासन और टीम भावना की सराहना की तथा कहा कि खेल चरित्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता और एकता की भावना को मजबूत करते हैं।
अध्यक्ष सुमेश कुमार शर्मा ने अपने संदेश में कहा कि — “खेल जीवन का अभिन्न अंग हैं, ये न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और सहयोग की भावना का भी विकास करते हैं।” इस टूर्नामेंट का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, एकाग्रता, टीमवर्क और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित करना है। पहला दिन उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ, तथा छात्र कल के और भी रोमांचक मुकाबलों के लिए तैयार दिखे।




























