भाजपा हरोली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का जताया आभार
जसवाल, ऊना ( 19 जनवरी ) स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत हरोली विधानसभा की 11 ग्राम पंचायतों को ठोस एवम तरल कचरा प्रबंधन के लिए 220 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। प्रत्येक पंचायत को लगभग 20-20 लाख की राशि मिलेगी।यह जानकारी भाजपा जे प्रदेश प्रवक्ता प्रो राम कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में तरल कचरा प्रबंधन के लिए नालियां व सोक पिट बनाये जाएंगे वहीं ठोस कचरा प्रबंधन के लिये कचरा घर(कलेक्शन सेन्टर) भी बनाए जाएंगे।जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डेढ़ में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को ओर गति मिलेगी ,गलियां साफ रहेंगी और गांव साफ सुथरे रहेंगे । स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत ग्राम पंचायत नगनोली,लोअर पंजवार,पंडोगा,लोअर भदसाली,करमपुर,कुठारबीत,पोलियां बीत, हीरानगर,गोंदपुर जयचन्द,सेंसोवलव लालड़ी।हरोली की इन पंचायतों को यह राशि उपलब्ध कराने के इन सभी पंचायतों की समस्त जनता व भाजपा हरोली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व प्रदेश सरकार के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर का हार्दिक आभार प्रकट करती है।यहाँ यह भी उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा इससे पहले भी हरोली की 15 ग्राम पंचायतों को लगभग 300 लाख मिल चुका है।प्रो राम कुमार ने यह बताया कि 14वें वित्त आयोग के तहत केंद्र की मोदी सरकार द्वारा हरोली विधानसभा की सभी पंचायतों को विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 20 करोड़ की राशि पहले ही मंजूर हो चुकी है।केंद्र में मोदी सरकार और प्रदेश में जयराम सरकार यानी डबल इंजन के सरकार के चलते हरोली में विकास कार्यों के लिए प्रयाप्त धन राशि उपलब्ध करबाई जा रही है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का भी पूरा योगदान हरोली के विकास को मिल रहा है।प्रो राम कुमार ने कहा कि जिस तरह का विकास हरोली की जनता को चाहिये ऐसा जनहित का विकास अब हरोली में हो रहा है।

































