इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह को मिला कर्तव्यनिष्ठता का सम्मान
एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया ने किया सम्मान
करनाल, आशुतोष गौतम (5 अक्तूबर) देश में ईमानदारी, सच्चाई एंव कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार कर रहे राष्ट्रीय संस्थान एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुलिस विभाग के इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह को कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित किया गया। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा, राष्ट्रीय मुख्य निदेशक गुरजीत सिंह एंव राष्ट्रीय निदेशक रिंका चीमा ने की। सम्मान समारोह में पहुंचने पर इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्यों के लिए कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित किया गया। आयोजकों द्वारा इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह को शाल ओढ़ाकर एंव स्मृति चिन्ह भेंट कर कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने कहा कि वह इस विशेष सम्मान के लिए एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि मैं सच्चाई एंव ईमानदारी से अपने कर्तव्य का पालन कर रहा हूं। इस अवसर पर नरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुलिस विभाग की सकारात्मक छवि को लोगो के सामने लाया जाता है। पुलिस समाज की सेवाओं के बिना हमारा समाज अधूरा है। पुलिस अधिकारी एंव कर्मचारी 24 घंटे लोगो की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि एंटी करप्शन फॉउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य कर रहे अधिकारियों एंव कर्मचारियों को समय समय पर कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी अवार्ड से सम्मानित कर कर्तव्यनिष्ठता का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश संयोजक प्रमोद नागपाल, नितिन वधवा,धर्मेंद्र मलिक, जिला मुख्य निदेशक संदीप दहिया, गुलाब सिंह पोसवाल, विकास कुमार, हरबंस सिंह, कविता, विजय, रानी, बबिता, संदीप पांडे आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन:1































