छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया
करनाल, आशुतोष गौतम (5 अक्तूबर) मार्शल आर्ट के क्षेत्र में रिकार्ड बनाने वाले होनहार खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। गांव बागपती स्थित एसके मार्शट आर्ट अकादमी के प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को यह सम्मान दिया गया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि समाजसेवी विकास ढींगड़ा व भाजपा युवा मोर्चा के मंडल महामंत्री अमित ठाकुर रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन आर्मी से रिटायर्ड ओम प्रकाश शर्मा, वीरेंद्र सरदाना, दक्ष सरदाना ने शिरकत की। एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन के अध्यक्ष सतीश कुमार राणा ने सभी अतिथियों का फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मार्शल आर्ट कला का प्रदर्शन कर सभी को हैरान कर दिया। कार्यक्रम में उन बच्चों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने कम उम्र में ही अपना नाम चिल्ड्रन व नेशनल रिकार्ड में दर्ज करवाकर अपने शहर का नाम चमकाया है। सभी अतिथियों ने खिलाडिय़ों को उपहार देकर सम्मानित किया और भविष्य के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विकास ढींगडा ने कहा कि हमारे देश की बेटियां आज विश्व स्तर पर अपने देश का नाम चमका रही हैं। एसके मार्शल आर्ट अकादमी के बच्चों ने भी ये रिकार्ड बनाकर अपने शहर की नहीं प्रदेश का नाम रोशन किया है। अमित ठाकुर ने कहा कि आज विद्यार्थियों को चाहिए कि वे पढ़ाई के साथ-साथ मार्शल आर्ट में भी अपनी भागीदारी करें। खास तौर पर आज बेटियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेने की बेहद आवश्यकता है। सतीश कुमार राणा ने उपस्थित लोगों सेे आह्वान करते हुए कहा कि जितना हो सके अपने बच्चों को मोबाइल से दूर रखें। जब तक बच्चा मोबाइल चलाने योगय ना हो जाए उसके हाथ में मोबाइल ना दें। इससे बच्चे केवल मोबाइल में ही सिमट कर रह जाते हैं और उनमें छिपी प्रतिभा सामने नहीं आ पाती। अभिभावक अपने बच्चों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। कार्यक्रम में आर्यन राणा, आर्यवीर, सिद्धार्थ, आरती, अभिनव, निशांत धानिया, महक, सरिता रोहिला, शिवानगी को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अशोक राणा, कुलदीप, अशोक धानिया, मंहिंद्रो देवी, पूजा, नवल देवी, अनिता, अशोक रोहिला, संदीप कुमार, सुबोध कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
































