सेंट्रल ज़ोन वॉलीबॉल और बास्केटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ
करनाल, आशुतोष गौतम (2 नवंबर) कर्मचारी भविष्य निधि संगठन क्षेत्रीय कार्यालय करनाल द्वारा प्रताप पब्लिक स्कूल सैक्टर 6 में सेंट्रल ज़ोन वॉलीबॉल और बास्केटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय वॉलीबॉल टीम के भूतपूर्व कप्तान और अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित दलेल सिंह रोर मौजूद थे। इस अवसर पर अमित सिंगला, क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुकत-1 नें मुख्य अतिथि का स्वागत किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में चार टीमों नें भाग लिया। टूर्नामेंट का समापन 4 नवम्बर को होगा। इस अवसर पर वॉलीबॉल का पहला मैच राजस्थान और मध्यप्रदेश की टीमों के बीच हुआ जिसमे राजस्थान की टीम 3-1 से विजयी रही। दूसरा मैच बास्केटबाल का हरियाणा और मुख्य कार्यालय दिल्ली के बीच खेला गया। जिसमे हरियाणा की टीम 39-4 से विजयी रही। दोनों खेलों का सेमी फ़ाईनल 3 को खेला जाएगा। टूर्नामेंट के शुभारम्भ अवसर पर खिलाडियों को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से न सिर्फ हमारा शारीरिक विकास होता है बल्कि हमारा मस्तिष्क भी विकसित होता है। व्यक्ति को कभी खेल खेलना नहीं छोड़ना चाहिए। उन्होंने सभी विजेता खिलाडियों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस टूर्नामेंट के शुभारंभ के अवसर पर ज्ञानेन्द्र कुमार कनौजिया क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुकत, राजीब मुखर्जी सहायक आयुकत, विक्रम सिंह, सहायक आयुकत, के एल परिहार सहायक आयुकत व अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।
































