जरूरमंद परिवारों के लिए मददगार बन रही हिमाचल हैंल्पिंग हैंडज समाज सेवा संस्था
जसवाल, ऊना ( 5 फरवरी ) जरूरमंद परिवारों के लिए मददगार बन रही हिमाचल हैंल्पिंग हैंडज समाज सेवा संस्था ने एक गरीब कन्या की शादी के लिए खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई है। संस्था की टीम बुधवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत हंडोला पहुंची, जहां पर कन्या की शादी के लिए सामग्री व धाम में लगने वाला सामान परिवारजनों को सौंपा। हिमाचल हैंल्पिंग हैंडज संस्था के अध्यक्ष नीरज ठाकुर ने बताया कि उन्हें कुछ समय पहले पता चला कि एक बेटी जिसके पिता पैरालाईज के शिकार हो गए थे, वे काफी समय से बिस्तर पर ही हैं और कमाई व आमदन कोई स्थाई इंतजाम नहीं है। ऐसे में सभी सदस्यों ने परिवार की उचित सहायता करने का निर्णय लिया। वहीं वर्तमान समय में लड़की की शादी की तैयारियां चल रही हैं। नीरज ने बताया कि शादी की जानकारी मिलने पर हर बार की तरह सभी सदस्य व दानी सहायकों के सहयोग से ऊना शहर में सहायतमंद बहन को उसकी शादी के लिए सामग्री व धाम में लगने वाला सामान उसके परिवारजनों को सौंपा। संस्था के उपाध्यक्ष मोहित शर्मा, सचिव अनीष शर्मा व कोषाध्यक्ष मोहम्मद असलम ने बताया कि हैंल्पिंग हैंडज संस्था द्वारा पहले भी कई सहायतामंद परिवारों की मदद की जा चुकी है। जिसमें संस्था के सभी सदस्यों व अन्य दानी सहायक परिवारों की सहायता से जरुरतमंद लोगों की सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से मनमीत और मोंटी एक सहायक के तौर पर हिमाचल हेल्पिंग हैंडज परिवार के साथ जुडऩे के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल हेल्पिंग हैंडज के सदस्य इसी तरह आगे भी दानियों के सहयोग से जरुरतमंदो तक मदद पहुंचाते रहेंगे। इस अवसर पर कार्यकारी सदस्य कर्ण ठाकुर, धीरज ठाकुर व अमन ठाकुर सहित सभी सदस्य शामिल रहे।































