सुरीली आवाज और मधुर गाने ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर
डॉ रणधीर जसवाल, ऊना: हिमाचली तथा बॉलीवुड,पंजाबी गायक डॉ.गगन सिंह का नया गाना “हिलसाइड मैशअप” रिलीज होने के बाद मचाया धमाल रहा है और सुरीली आवाज और मधुर गाने ने लोगों को झूमने पर किया मजबूर कर रहा है। गायक डॉ.गगन सिंह ने मीडिया को बताया कि उनका नया गाना “हिलसाइड मैशअप” उनके यूट्यूब चैनल Melodiousgagansingh पर रिलीज़ हुआ है। जिसको सभी द्वारा काफी पसंद किया गया है। उल्लेखनीय है कि इस सदाबहार पहाड़ी गीतों के मैशअप ने इंटरनेट पर रिलीज़ होते ही धमाल मचा दिया है, जिसे हर उम्र के लोग बहुत पसंद कर रहे हैं।
इस गीत को डॉ. गगन सिंह ने अपनी मधुर आवाज़ दी है, जबकि इसे सुशील शर्मा फिल्म्स ने स्पीति वैली और काज़ा की खूबसूरत वादियों में फिल्माया है।गीत की कोरियोग्राफी संजय डांस ग्रुप ने की है और संगीत दिया है अंकित और आशीष (JKB म्यूज़िक) ने। इस मधुर डांस मैशअप को श्रीमती लीला देवी, कौशल सिंह और श्रीमती वीना ठाकुर ने प्रोड्यूस किया है। और फेंस इस गाने को #Melodiousgagansingh यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। बॉलीवुड गायक डॉ.गगन सिंह हिमाचल प्रदेश सहित देश के अन्य राज्यों में तथा विदेशों में अपनी गायकी का जलवा बिखेर रहे हैं बॉलीवुड,पहाड़ी तथा पंजाबी गायक डॉ.गगन सिंह ने कहा कि इस गाने को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है जिससे वह काफी खुश है। उन्होंने कहा कि पंजाब यूनिवर्सिटी चण्डीगढ़ में गायकी पर उन्होंने पीएचडी की है और इसी प्रोफैशन को आगे बढ़ा रहे हैं।



























