भारत की अंतरिक्ष यात्रा में ऐतिहासिक अध्याय: एक्सिओम-4 मिशन में कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफलता पर गर्व
शिमला BHT news, 25 जून – आज पूरे विश्व ने एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना, जब एक्सिओम-4 अंतरिक्ष मिशन ने सफलता पूर्वक अंतरिक्ष उड़ान भरी। इस मिशन में भारत के प्रतिभाशाली प्रतिनिधि कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने भाग लेकर अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की एक नई शुरुआत की है।
इस उपलब्धि पर अखिल भारतीय हिमाचल सामाजिक संस्था संघ (पंजी.), दिल्ली तथा देशभर की सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने वैज्ञानिक समुदाय को कोटि-कोटि बधाई एवं आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि भारत के विज्ञान मंदिर की महान विभूतियों ने इस उपलब्धि द्वारा भारत का नाम वैश्विक स्तर पर ऊँचा किया है। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.एम. लाल ने कहा कि “हम एक्सिओम-4 मिशन की सफलता हेतु समस्त संबंधित वैज्ञानिकों, तकनीकी विशेषज्ञों एवं मिशन टीम को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। इस मिशन में अमेरिका, पोलैंड, हंगरी तथा भारत जैसे देशों के वैज्ञानिकों का संयुक्त प्रयास सराहनीय है। हम विशेष रूप से कैप्टन शुभांशु शुक्ला के योगदान के लिए कृतज्ञ हैं। यह मिशन अंतरिक्ष में अंतरराष्ट्रीय सहयोग, तकनीकी नवाचार एवं भारत की वैज्ञानिक शक्ति का प्रमाण है, जो आने वाले समय में देश के युवाओं को प्रेरित करेगा।




























