नेशनल चैम्पियनशिप के लिए हॉकी हिमाचल संघ 28 दिसम्बर को ट्रायल करेगा आयोजित :रोमेश पठानिया
जसवाल, ऊना (26 दिसम्बर ),हिमाचल प्रदेश: हॉकी हिमाचल के महासचिव श्री रोमेश पठानिया ने 23 जनवरी से 1 फ़रवरी के बीच केरल के कोल्लम में आयोजित होने वाले 10वें हॉकी इंडिया नेशनल चैम्पियनशिप की सीनियर महिला टीम के लिए सेलेक्शन ट्रायल के 28 दिसम्बर को आयोजित होने की जानकारी दी है।
यह आयोजन उना के इंदिरा स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ़ 28 दिसंबर को सुबह 9 बजे आयोजित किया जाएगा।
ट्रायल के दौरान सेलेक्शन कमेटी मेम्बर श्री सुरेश ठाकुर ,श्री दीदार सिंह,श्रीमती एसएस पठानिया,श्रीमती सुमन पुरी और कोच आशीष सेन मौजूद रहेंगे।
अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी 7018508117 ,9816096296, 9418003698(मदनपुरी जी) नंबरों पर सम्पर्क कर सकते हैं।
































