जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हरोली भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई
जसवाल, ऊना ( 20 जनवरी ) भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर हरोली भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई । बाथू बाजार में सेंकडो कार्यकर्ताओ ने इकठे होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , पूर्व अध्यक्ष लाल कृष्ण आडवाणी , पूर्व अध्यक्ष अमित शाह सहित केंद्रीय नेताओ सहित संगठन का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हिमाचल जैसे छोटे राज्य निकले कार्यकर्ता को भाजपा का अध्यक्ष बनाया जाना प्रदेश के लिए व कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है । भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा में ही ऐसे संस्कार है जो आम कार्यकर्ता भी पार्टी के उच्च पद पर विराजमान हो सकता है तथा अटल बिहारी बाजपेयी , लाल कृष्ण आडवाणी जैसे नेताओं ने जिस सपने को देखा था आज वह सपना साकार हो चुका है तथा भाजपा का परिवार निरन्तर बढ़ता जा रहा है । इस मौके पर हरोली भाजपा के महामंत्री सरदार अर्जुन सिंह , कांगड़ा बनल के निदेशक कुलविंदर सिंह , जिला भाजपा औद्योगिक संयोजक राजीव राणा ,हरोली भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष कमल सैनी , रजत राणा , हैप्पी सन्धु , कैलाश राणा , सतीश कुमार , योगेश कुमार , सुच्चा सिंह , हनु राणा , सन्नी , प्रदीप राणा , गौरव कुमार , करणवीर सिंह , हैप्पी जैलदार सहित भारी मात्रा में कार्यकर्ता मौजूद थे ।
































