ग्रामीणों ने कहा कि पहली बार ऐसा हो रहा है हरोली क्षेत्र की सभी सड़कें डबल की जा रही हैं
जसवाल , ऊना (5 अक्तूबर) हरोली विधानसभा के इतिहास में जयराम सरकार द्वारा तथा प्रो राम कुमार के नेतृत्व में ऐतिहासिक विकास हो रहा है जिसका सीधा लाभ जनता ले रही है यह व्यान हरोली भाजपा महामंत्री अर्जुन सिंह , ललड़ी की प्रधान संयोकिता देवी , जीतो देवी डॉ प्रवीण , यशपाल , लबली , बंसी लाल , मास्टर भगत राम , राज कुमार , अनिलंकुमार , होशियार सिंह , नरिंदर राणा सेठ , मिंटू खुल्लर , गुरबचन सिंह , शिव कुमार , रघुबीर , राजेश , कारण राणा , रजत ने कहा है कि ललड़ी से लालुवाल सड़क बुरी हालत में थी और कई दशक पहले बनी थी इस सड़क की और किसी ने ध्यान न दिया । प्रो राम कुमार को इस सड़क की समस्या बारे बताया गया सिंगल सड़क होने के कारण दुर्घटनाए भी बहुत होती थी जिसपर एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से इस सड़क को बनाने के लिए करोड़ो रुपयों की राशि मंजूर करवाई । उन्होंने कहा कि इस सड़क को पहले से ज्यादा चौड़ा किया जा रहा है और तंग मोड़ो को खुला किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की की दुर्घटना न हो सके । ग्रामीणों ने कहा कि उच्च गुणबत्ता युक्त सड़क में पूरी ईमानदारी से बनाई जा रही है ताकि यह सड़क कई बर्षो तक ऐसे ही चलती रही । स्थानीय लोगो ने इस सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार का आभार प्रकट करते हुए धन्यावाद किया है ओर कहा कि हरोली के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि हरोली की सभी सड़कें डबल की जा रही है तथा नई बनाई जा रही है और अरबो रुपये केबल सड़को के निर्माण के लिए लग रहे है जोकि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रो राम कुमार की नजदीकियों का परिणाम है । उन्होंने कहा कि हरोली को जो विकास की गति प्रो राम कुमार ने दी उससे उनके गांव सहितहरोली विधानसभा विकास के क्षेत्र में बहुत आगे जाएगा ।
































