बीबीएन 11 सितंबर शांति गौतमउद्योगों में दवा का निर्माण कैसे होता है इसकी जानकारी लेने पाइन ग्रोव स्कूल का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को बद्दी में पहुँचा। स्कूली बच्चों के इस दल को बद्दी की प्रतिष्ठित दवा निर्माता ग्रुप क्यूरेटेक के आईबीएन हर्ब्स यूनिट में जाने का मौका मिला। क्यूरेटेक ग्रुप ऑफ कंपनीज के एमडी सुमित सिंगला द्वारा ग्यारहवीं व बारहवीं के बच्चों को यह सुनहरा अवसर दिया गया। आईबीएन हर्ब्स में पहुंच कर बच्चों को कंपनी के प्रतिनिधि डीके तोमर, शाहिद व पंकज चौधरी ने दवाइयों के निर्माण की जानकारी दी। साथ ही बच्चों को कंपनी के प्रोडक्शन, क्वॉलिटी कंट्रोल, डिस्पेच, स्टोर तथा लेबर से लेकर विशेषज्ञ द्वारा निर्माण में किये जाने वाले काम को व्यवहारिक रूप से बताया गया। इस दौरान स्कूल की ओर से अध्यापक वंदना मेहता, सुमन शर्मा, संजीव द्वारा कंपनी के प्रबंध निदेशक का आभार जताया गया। उन्होंने कहा कि बच्चों को उद्योगों में प्रवेश के बहुत कम अवसर मिल पाते हैं। आज आईबीएन हर्ब्स में आकर बच्चों को दवा निर्माण से जुड़ी हर जानकारी को जिस तरह सुनने व देखने का मौका मिला, वह काफी अदभुत अनुभव रहा है। काफी बच्चों को इस भ्रमण से आगे चलकर बी-फार्मा में जाने की भी प्रेरणा मिली है। उधमी सुमित सिंगला ने कहा कि बच्चे भारत का भविष्य है। उन्हें कैसे उद्योगों में भ्रमण करने से रोक सकते हैं। बच्चे जितना अधिक तकनीक को समझेंगे उतना ही देश तरक्की की राह पर आगे बढ़ेगा।
































