प्रो. राम कुमार के विशेष प्रयासाें और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विशेष स्नेह से हरोली का विकास लगातार जारी है
ग्राम पंचायत सलोह में नलके से लेकर मांगलू मोहल्ला तक सड़क निर्माण के लिए करोडो रूपए की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेश सरकार का जताया आभार
जसवाल, ऊना ( 19 जनवरी ) हरोली भाजपा के मंडल अध्यक्ष रविंद्र जसवाल, जरनैल सिंह जैलो, परमजीत, अनिल कुमार, सुबाश ,रिंकू पंच द्वारा ग्राम पंचायत सलोह में नलके से लेकर मांगलू मोहल्ला तक सड़क निर्माण के लिए करोडो रूपए की स्वीकृति प्रदान करने पर प्रदेश सरकार का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रो. राम कुमार के विशेष प्रयासाें और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विशेष स्नेह से हरोली का विकास लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने दो साल में हरोली की जनता को लाभ देने के लिए तमाम काम हलके में करवाए हैं, सरकार ने ठेकेदार लॉबी की जेबें भरने के लिए कोई सफेद हाथी हलके में खड़ा नहीं किया है। उन्हाेंने कहा कि कई वर्षों से इन दोनों गांवों की इन आबादियों के लोग सड़क सुविधा से वंचित थे। लंबे समय से सरकारों से मांग भी की जा रही थी, लेकिन प्रो. राम कुमार के प्रयास रंग लाए और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। जिसके लिए यह राशि मंजूर भी कर दी गई है। इसके उन्हाेंने प्रो. राम कुमार व मुख्यमंत्री जयराम का विशेष आभार प्रकट करत हुए कहा कि जब से जयराम ठाकुर के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी है, हरोली विधानसभा क्षेत्र के सभी सड़कों का कायाकल्प हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। भाजपा सरकार ने हरोली में विकास के नाम पर खोखली घोषणाएं नहीं की हैं, करोड़ों रुपये खर्च भी किए गए हैं। इन 2 सालों में अब तक करीब सवा सौ करोड़ के सड़कों के प्रोजेक्ट हरोली को दिए हैं, जो अपने आप में ऐतिहासिक है। भाजपा नेताओं ने कहा कि माफिया काे संरक्षण प्रदान करने वाले लाेग अभी भी अपनी उस सोच से बाहर नहीं आ पाए हैं। अपनी सरकार में माफिया को शह देने वाले लाेग अब माफिया पर हाे रही कार्रवाई के खिलाफ सड़काें पर उतर कर अपनी खिसियाहट निकाल रहे हैं। हरोली से विधायक प्राथमिकताएं प्रदेश सरकार को न दिया जाना भी इसी बात का सबूत है कि स्थानीय विधायक का फोकस केवल और केवल माफिया को बचाने पर है, न कि हराेली का विकास करने पर। लेकिन प्रो. राम कुमार हरोली के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने में लगे हैं। जिसके लिए जनता भी उन्हें साधूवाद दे रही है।































