लोगों को उनके घर द्वार पर ही उचित मूल्य का राशन दिया गया

राजीव घीमान (बंगाणा) उपमंडल बंगाणा के ग्राम पंचायत मुषाली के वार्ड तीन में कोविड-19 के एक सेवानिवृत्त फौजी सहित उसके परिवार के चार सदस्य रोगी पाए गए थे जिसके चलते या वार्ड कंटेनमेंट जोन में घोषित किया गया और उसी के चलते दी कृषि सहकारी सभा समिति हटली स्थित बंगाणा ने इस पूरे वार्ड में बगाना प्रशासन के आदेशानुसार समिति के सचिव मुकेश कुमार ,सेल मैन नरेश कुमार तथा भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं समिति के अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में लोगों को उनके घर द्वार पर ही उचित मूल्य का राशन ट्राला में डालकर घर द्वार पर ही पूरे गांव को महिया करवा दिया गया ताकि इन लोगों को कोई दिक्कत ना हो क्योंकि कंटेनमेंट जोन में लोगों को बाहर आने जाने में पाबंदी होती है जिसके चलते यह समिति ने बहुत ही प्रशंसनीय कदम उठाया इस पर ग्रामीणों ने समिति का और समिति के सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया

































