अप्रेंटिस ऑपरेटर के सौ पदों के लिए साक्षात्कार 28 जनवरी को ऊना में
जसवाल, ऊना, 25 जनवरी: महावीर स्पिनिंग मिल्ज़, टैक्सटाईल डिविजऩ, साई रोड बद्दी, जिला सोलन द्वारा अप्रेंटिस ऑपरेटर के सौ पद अधिसूचित किए गए हैं। इनमें वीवर, फैब्रिक, चीकर व रिवाईडर के पद शामिल हैं। इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 28 जनवरी को प्रात: 11 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने दी।
अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेेने के लिए 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग की महिला आवेदक पात्र होंगी और इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं अथवा दस जमा दो पास निर्धारित की गई। साक्षात्कार में चयनित आवेदकों को कंपनी द्वारा प्रतिमाह 6500 रूपये तथा 800 रूपये उपस्थिति भत्ता दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक को अपने साथ योग्यता व जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाईड, आधारकार्ड नंबर व पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना होगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा अथवा दैनिक भत्ता देय नहीं होगा।
कामगारों के 120 पदों के लिए साक्षात्कार 27 जनवरी को ऊना में – हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटिड, किरपालपुर, तहसील नालागढ़, जिला सोलन द्वारा अकुशल कामगारों के 120 पद अधिसूचित किए गए हैं। इन पदों के लिए जिला रोजगार कार्यालय ऊना में 27 जनवरी को प्रात: 11 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने दी।
अनीता गौतम ने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेेने के लिए 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरूष आवेदक पात्र होंगे और इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई। साक्षात्कार में चयनित आवेदकों को कंपनी द्वारा 8745 रूपये प्रति माह बतौर वेतन दिए जाएंगे।
































