जसवाल , ऊना , 15 सितंबर
अच्छी बोल करते हो ऊना का नाम रोशन करोगे यह तारीफों के शब्द ऊना जिला के गांव बहडाला निवासी रोहित राणा के लिए इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान बिराट कोहली के मूंह से उस समय निकले जब वह इंडिया टीम के साथ धर्मशाला में अपना अभ्यास कर रहे थे। ऊना जिला के क्रिकेट खिलाड़ी रोहित राणा ने कहा कि धर्मशाला में अभ्यास के दौरान विराट कोहली को उन्होंने गेंदबाजी की तो विराट काफी खुश नजर आए और यह कहा कि अच्छी गेंद फेंकते हो उसके बाद जिम में विराट के साथ फौटो खिचवाने का भी मौका मिला। उन्होंने कहा कि इंडियन किक्रेट टीम के कप्तान ने उनका खूब होंसला बढ़ाया है और वह इससे काफी खुश हैं तथा आगे और कड़ी मेहनत करेंगे। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में साऊथ अफ्रीका और भारत के बीच टी20 किक्रेट मेच में वह भारतीय टीम का जमकर समर्थन करेंगे।
































