सीबीएसई स्कूली खेलों के बीच होंगे 24 और 25 नवंबर को एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना के प्रांगण में दिलचस्प मुकाबले – सुमेश कुमार शर्मा
जसवाल, ऊना: जिला ऊना सीबीएसई स्कूल्स एसोसिएशन और सहोदय कॉम्प्लेक्स ऊना के प्रेसिडेंट सुमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला ऊना के सभी सीबीएसई स्कूलों के बच्चों में कबड्डी और बालीबाल (लड़के और लड़कियां ) के आपसी मैच 24 और 25 नवंबर को एसएसआरवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना के प्रांगण में होने जा रहे है। खेलों के महत्व के बारे बताते हुए उन्होंने कहा कि सभी सीबीएसई स्कूल बच्चों के सर्वांगीण और चहुंमुखी विकास के लिए बचनबद्ध है। सीबीएसई सहोदय कॉम्प्लेक्स के जनरल सेक्रेटरी प्रमोद शर्मा ने कहा कि सीबीएसई स्कूलों के बच्चों के लिए जिला स्तर पर अपने हुनर और प्रतिभा दिखाने का सुअवसर प्रदान किया गया है जो बच्चों को अपने बचपन की बहुत ही आकर्षित यादगार सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विधार्थियों को जिला स्तरीय प्रतिभागिता सर्टिफिकेट भी दिए जायेंगे। इसके अतिरिक्त अन्य दूसरी जिला स्तरीय खेलें भी सहोदय के बैनर तले जिला के अन्य स्कूलों में जल्दी ही करवाई जाएंगी।































