शास्त्री अध्यापक के छ: पदों की भर्ती हेतु साक्षात्कार 25 अक्तूबर को
ऊना (23 अक्तूबर)- प्रारंभिक शिक्षा विभाग में बैच वाइज शास्त्री अध्यापकों के छह पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं, जिनमें से सामान्य श्रेणी से 2003 बैच तक के 2 पद, अनुसूचित जाति श्रेणी में 2007 बैच से एक पद, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से एक पद, अनुसूचित जाति (बीपीएल) से 2009 बैच तक एक पद तथा ओबीसी (बीपीएल) से 2005 बैच तक एक पद भरा जाना है। इन पदों को भरने के लिये प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक कार्यालय में 25 अक्तूबर को साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि आवेदनकर्ता के लिए शास्त्री में 50 प्रतिशत अंक तथा टैट पास होना आवश्यक है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अंकों में 5 प्रतिशत की छूट है। शास्त्री अध्यापक की टैट परीक्षा हिमाचल प्रदेश बोर्ड धर्मशाला या हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ चयन बोर्ड हमीरपुर से उत्तीर्ण होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा उप-निदेशक द्वारा अपनी बैवसाइट पर अभ्यार्थियों की सूची अपलोड कर दी गई है। ऐसे पात्र अभ्यार्थी जिनका नाम सूची में नहीं है और वे निर्धारित बैच से संबंधित है व शैक्षणिक योगयता को पूरा करता है तो वे भी 25 अक्तूबर को इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।































