बैठक से पहले मंत्री से करवाया जाएगा पौधा रोपण, राज्य अध्यक्ष बबली भी रहेंगे मौजूद
राजीव धीमान, बंगाणा ( 3 अगस्त ) कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा की बैठक 9 अगस्त को विश्राम गृह बंगाणा में की जाएगी। जिसमें ग्रामीण विकास पंचायती राज मत्स्य पशुपालन बिभाग एबम कृषि मंत्री वीरेंद्र कँवर बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा के मीडिया प्रभारी अजय शर्मा ने दी। शर्मा ने कहा कि इस मण्डल की बैठक में राज्य भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश बबली, उपाध्यक्ष बलराम बबलू एबम मीडिया प्रभारी मदन राणा विशेष रूप से उपसिथत रहेंगे। अजय शर्मा ने कहा कि इस किसान मोर्चा की बैठक में सबसे पहले बंगाणा विश्राम गृह में कैबिनट मंत्री वीरेंद्र कँवर से पौधा रोपण करवाया जाएगा। बही इस बैठक का मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं को लेकर होगा। कि किस प्रकार किसानों की समस्याओं के समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि अब कृषि मंत्रालय भी वीरेंद्र कँवर के पास पहुंच गया है। ओर सरकार की क्या योजनाए है। और किन योजनाओं से किसानों की आमदनी बढ़ सकती है। उस पर विशेष चर्चा भी होगी। शर्मा ने कहा कि कैबिनट मंत्री वीरेंद्र कँवर के पास अब सभी बिभाग किसानों से जुड़े हुए मिल गए है। इस रूटीन की बैठक में यह सब चर्चा भी मंत्री महोदय से की जाएगी। बही राज्य भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष राकेश बबली की अध्यक्षता में कुटलैहड़ भाजपा किसान मोर्चा मण्डल कृषि मंत्री वीरेंद्र कँवर को समानित किया जाएगा। बही कुटलैहड़ भाजपा मंडल के अध्यक्ष मास्टर तरसेम लाल , हिम्फेड निदेशक चरणजीत शर्मा, मिल्कफेड निदेशक, राजेन्द्र मलांगड़, गौ सेवा आयोग के निदेशक कृष्ण पाल शर्मा , जिला भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूरम सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष मुम्मद जावेद, महिला मोर्चा की अध्यक्षा शकुंतला देवी ने कहा कि 9 अगस्त को पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कँवर को कृषि मंत्रालय मिलने पर उन्हें बंगाणा रेस्ट हॉउस में समानित किया जाएगा।




























