धौमेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया
जसवाल, ऊना ( 20 फरवरी ) उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ धौमेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा ने की। शिविर की शुरूआत प्रधान प्रवीण शर्मा व उनकी पत्नी ममता शर्मा ने रक्तदान कर की। दोपहर तक चले शिविर में करीब 31 ने रक्तदान करके पुण्य भी कमाया। प्रधान प्रवीण शर्मा ने कहा कि ट्रस्ट के सदस्यों एवं बुद्धिजीवी लोगों के सहयोग से रक्तदान शिविर सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि जिन महान विभूतियों ने रक्तदान शिविर में रक्तदान किया है, उन्हें भगवान भोलेनाथ सदा स्वस्थ्य एवं निरोग रखे। शर्मा ने कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजनों का समाज मे होना अति आवश्यक है। क्योंकि ऐसे समाज सेवा के आयोजनों से समाज मे सुधार आता है और हर नागरिक को समाजसेवा के प्रति जागरूक भी करता है। उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजनों को करता रहता है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मंदिर ट्रस्ट बिना भेदभाव और बिना द्वेष से केवल भगबान भोलेनाथ के आशीर्वाद से आगे बढ़कर श्रद्धालुओं की सेवा के लिए काम कर रहा है। पिछले सात वर्षो में धौमेश्वर मंदिर में सीसीटीवी कैमरे, लिफ्ट, तीन बड़े रसोई घर, टाईल, गौशाला, एक बड़ा हाल एवं लाखो रुपयों से मंदिर का नवीनीकरण करवाया गया है। इस मौके पर चेयरमैन सुखदेव सिंह, कोषाध्यक्ष सोहन सिंह, रघुवीर संगम, राकेश धीमान, सुनील शर्मा, विमला देवी, शोभा देवी, कमला देवी, राकेश कुमार, अश्वनी कुमार, तरसेम सिंह व गोपाल शर्मा के अलावा दर्जनों सेवकों ने अपनी सेवाएं दी।
रक्तदान की वजह से हूं जीवित – प्रवीण शर्मा- ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा ने बताया कि वर्ष 2013 में मुझे पर हमला हुआ था, जिसमें मैं बुरी तरह लहुलूहान हो गया था। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से मुझे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। शरीर से इतना खून बह गया था कि मात्र तीन ग्राम रक्त शेष था। पीजीआई में उपचार के दौरान तीन बोतल रक्त चढ़ाया गया, जिसके बाद मेरी जान बची। उन्होंने कहा कि आज रक्तदान की वजह से जीवित हूं। जिससे मुझे रक्तदान शिविर लगाने की प्ररेणा मिली। उन्होंने कहा कि आपका किया गया रक्तदान किसी की जान जरूर बचाता है, ऐसे में सभी को रक्तदान करना चाहिए।
इन्होंने किया रक्तदान- शिविर में अढ़ाई दर्जन से अधिक रक्तदानियों ने रक्तदान कर पुण्य कमाया। रक्तदान करने वालों में ट्रस्ट के प्रधान प्रवीण शर्मा, उनकी पत्नी ममता शर्मा के अलावा लक्की, अजय शर्मा, अजय कुमार, पवन कुमार, सुरेंद्र, यशपाल, राकेश कुमार, मुकेश शर्मा, देसराज, सोमनाथ, दयाशंकर गुप्ता, सुभाष कुमार, रूद्र शर्मा, रोहित, गोपाल सैणी, तरूण शर्मा, राकेश धीमान, यशविंद्र, ललित सैणी, सतपाल, साजन, ओम दत्त शर्मा, राहुल, जयपाल, पिंटू, मोंटू, राजू व अशोक शर्मा शामिल रहे।






























