नशा जागरूकता कार्यक्रम पर डीसी ऊना ने पत्रकारों से किया अहवान
जसवाल, ऊना (13 नवंबर):- नशे की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में मीडिया अपनी अहम भूमिका निभाए। यह बात वुधवार को डीसी कार्यालय ऊना में पत्रकारों से रूबरू होते हुए डीसी ऊना संदीप कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि इस अभियान के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने तथा नशे के कुप्रभावों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऊना जिला में नशे की रोकथाम करने के लिए एक विशेष जागरूकता अभियान 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक चलाया जाएगा। इस अभियान में सभी सरकारी विभाग, गैर-सरकारी संगठनों, संस्थाओं, युवक मंडलों, महिला मंडलों तथा पंचायत प्रतिनिधियों सहित स्वंय सहायता समूहों का भी सहयोग लिया जायेगा।
ऊपायुक्त ऊना ने कहा कि 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक मादक पदार्थो के सेवन एवं मद्यता की प्रवृति की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे इस अभियान को सफल बनाने में सभी का अहम रोल रहेगा। उन्होंने कहा कि ऊना के तहत सभी शिक्षण संस्थानों के प्रमुख व अध्यापक अपने-अपने स्कूलों व कॉलेजों में युवाओं को जागरूक करने के लिए नुक्कड़-नाटक, रैलियां तथा गीत-संगीत के कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक गांव में जाकर इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा और ग्राम पंचायतों की भूमिका भी महत्वपूर्ण रहेगी ताकि युवाओं को नशे की दलदल में फंसने बचाया जा सकें तथा जिला प्रशासन के सभी विभागों को इस अभियान को सफल बनाने के लिए निर्देश दिए गए हैं । इस अवसर पर मीडिया जगत के लोग व अन्य अधिकारी उपस्थित हुए।





























