छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, हमें उन्हें उजागर करने का अवसर देना चाहिए – प्राचार्य आरएल पाठक
डॉ रणधीर जसवाल, ऊना: डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत कविता गायन, भाषण प्रतियोगिता व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। करवाचौथ के उपलक्ष्य में मेंहदी प्रतियोगिता भी रखी गई। विदित हो कि विभिन्न सदनों के बीच विभिन्न गतिविधियों को करवाया गया जिससे छात्रों में आत्मविश्वास की वृद्धि हो। प्रतियोगिता के मूल्यांकन के आधार पर कविता गायन प्रतियोगिता में मान्या, इनाया ,अहाना को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया| भाषण प्रतियोगिता में प्रगति, उमंग व अन्वी को विशेष स्थान प्राप्त हुआ| वाद -विवाद प्रतियोगिता में वंशिका, दीपशिखा ,श्रेया व निरपेन्दर ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इन सभी गतिविधियों के आधार पर विवेकानंद सदन को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। मेंहदी प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका स्थानीय कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह की धर्मपत्नी करमिन्दर कौर और सीमा पाठक ने निभाई। निर्णायक मंडल ने छात्रों की रचनात्मकता की विशेष रूप से सराहना की। मूल्यांकन के आधार पर सान्वी, नव्या, कनिका, साक्षी, प्रांजल, अमानत, रिद्धिमा, इशिका की मेंहदी को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया गया। स्थानीय कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह ने महिला शिक्षकों को करवाचौथ की बधाई दी। स्कूल के प्राचार्य आरएल पाठक ने अपने संबोधन में कहा कि गतिविधियों का आयोजन छात्रों के सर्वागीण विकास के लिए किया जाता है।श्री पाठक ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और प्रतिभा को निखारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। प्राचार्य आरएल पाठक द्वारा मेंहदी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं के प्रयासों पर प्रसन्नता जताई और कहा कि इन छात्रों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, हमें उन्हें उजागर करने का अवसर देना चाहिए। प्राचार्य आरएल पाठक ने शिक्षक वर्ग को करवाचौथ की बधाई दी।



























