एमएच होंडा ग्रुप ने लोगों को खाद्य पदार्थ वितरित किए
जसवाल,ऊना (27 अप्रैल) पंजाब हिमाचल बॉर्डर पर स्थित शहीद कैप्टन अमोल कालिया प्रवेश द्वार पर एमएच हौंडा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विजय गुप्ता ने बताया कि लॉक डाउन होने के दौरान मास्क और हैंड सैनिटाइजर वितरित किए। रविवार को कोटा (राजस्थान) से हिमाचली छात्र छात्राओं को , सोमवार को अन्य राज्यों से आ रहे लोगों को खाना ,पानी ,फल ,फ्रूट ,बिस्कुट, चाय ,जूस आदि वितरित किया। क्योंकि बॉर्डर पर स्क्रीनिंग के लिए लोगों को रोका जा रहा था और लंबी लाइन लग गई थी । हर तरफ एमएच ग्रुप की चर्चा हो रही है कि इन्होंने किसी तरह की खाद्य आहार सामग्री की कमी नहीं आने दी ।






























