केनरा बैंक ने स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में किया कार्यक्रम का आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम (21 नवंबर) देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीयकृत केनरा बैंक की सैक्टर-12 करनाल शाखा द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय रम्बा में मुख्य प्रबंधक गोविंद सोलंकी एवं वरिष्ठ प्रबंधक पवन कुमार की अध्यक्षता में गणमान्य लोगों के हाथों प्रोत्साहन राशि के 22500 रुपये छात्राओं के बचत खातों के माध्यम से वितरित किए गये। इसमें छात्राओं का चयन परीक्षा परिणामों के आधार पर किया गया। इसमें पांच-पांच हजार रुपये और अढाई अढ़ाई हजार रुपये की दो श्रेणियां बनाई गई थी। स्कूल परिसर में संस्थापक दिवस के उपलक्ष्य में ‘केनरा विद्या ज्योति योजनाÓ के अंतर्गत बैंक प्रबंधन की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केनरा बैंक के मुख्य प्रबंधक गोविंद सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि पांचवी से दसवीं कक्षा की अनुसूचित जाति की छात्राओं को शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहन स्वरूप यह राशि उन्हें दी गई हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण शर्मा एवं अध्यापिका श्रीमती शालिनी आनंद व अन्य स्टॉफ सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि केनरा बैंक शिक्षा ऋ ण के मामले में अग्रणी बैंक है एवं सभी प्रकार के खुदरा ऋ ण जैसे आवास ऋ ण, वाहन ऋ ण, संपत्ति के एवज में ऋ ण, शिक्षा ऋ ण एवं व्यक्तिगत ऋ ण अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दर पर प्रदान करता है। बैंक अत्यधिक प्रतिस्पर्धी दरों पर किसानों और व्यापारियों को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए वित्त भी प्रदान करता है। केनरा बैंक के प्रौद्योगिक उत्पाद भारत के बैंकिंग उद्योग में सबसे अच्छे उत्पाद हैं। केनरा बैंक हरियाणा में 197 शाखाओं द्वारा लोगों की सेवा कर रहा है ्र।































