सुशील कमांडो ने 45वीं और अनिल कुमार ने किया 39वीं बार रक्तदान
करनाल, आशुतोष गौतम ( 24 जनवरी ) राष्ट्रीय बालिका दिवस पर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सेनानियों के निमित्त राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता डायमंड रक्तदाता एवं पर्यावरण प्रहरी डॉ अशोक कुमार वर्मा द्वारा दविंदर सचदेवा और नरेश मैहता के सहयोग से लगन पैलेस रामनगर में 265वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में मुख्यमंत्री हरियाणा के कोरडीनेटर एवं उत्तर भारत क्रीडा भारती के संयोजक दलपत सिंह कादियान मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जबकि डॉ दीनबंधु की अध्यक्षता में शिविर संपन्न हुआ। भगवान दास और शंकर वधवा विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। मुख्य अतिथि दलपत सिंह कादियान ने शिविर आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि जरुरतमंद लोगों के लिए रक्तदान सबसे अधिक पुण्य का कार्य है। रक्तदान से बढ़कर कोई अन्य कार्य नहीं हो सकता। सभी को निश्चित अंतराल में रक्तदान करना चाहिए। शिविर संयोजक डॉ अशोक कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए बताया कि उनका प्रयास है कि रक्तकोष में रक्त भरपूर हो ताकि रक्त की कमी से जन हानि न हो। उन्होंने बताया कि वे 265 रक्तदान शिविरों के माध्यम से 12122 ईकाई राजकीय रक्त कोषों में जमा करा चुके हैं। डॉ लवीस मैहता की अध्यक्षता में मदन लाल, सुरेंद्र कुमार आदि ने रक्त संग्रह किया। शिविर में फ्रैंड्स टेलर के स्वामी पप्पी ने सहयोग किया। स्वतंत्रता सेनानियों को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में इन्होंने किया रक्तदान- नवनीत अरोड़ा, देविन्द्र सचदेवा, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, पविंद्र, अनिल कुमार 39वीं बार, सुशील कमांडो कतलाहेडी ने 45वीं बार, मोहित राणा, देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, प्रवीण, प्रमोद कुमार फौजी, नरेश, चंद्र शेखर, आकाश, साहिल, गुरमीत सिंह, सतीश, प्रशांत, बिजेंद्र कुमार, डॉ. हितेश, कमल किशोर, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार सहित 31 युवाओं ने रक्तदान किया































