विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की
जसवाल, ऊना (7 नवंबर) बेटा-बेटी एक समान हैं। बेटियों की पढ़ाई के लिए माता-पिता कोई कसर न छोड़ें। आज के समय में बेटियां किसी से भी कम नही हैं। यह बात विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने देहलां स्थित पीएसएम स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह के दौरान कही। विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। जबकि समाजसेवी राजेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थितरहे। विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में बेटा-बेटी एक समान है। आज ऐसा कोई क्षेत्र नही हैं, जहां बेटियों ने अपनी जीत का डंका नही बजाया है। उन्होंने कहा कि ऊना में बेटियों का सेक्स अनुपात कम है। ऐसे में जागरूकता की आवश्यकता है। रायजादा ने कहा कि उनका विधायक बनने से पहले भी यही सपना था कि समाजसेवा करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। आगे भी यह क्रम जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अपनी तनख्वाह तक जनता को समर्पित कर दी है। वह पैसा कमाने के लिए राजनीति में नही आए हैं। उनका मुख्य उदेश्य जनता की सेवा करना ही है। रायजादा ने कहा कि बच्चों में संस्कार पैदा करने में मां-बाप अहम भुमिका निभाते हैं क्याेकि ज्यादा समय बच्चे घर में बिताते हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या को लेकर सीधे उनसे मिल सकता है। इसमें हिचकिचाहट न अपनाएं। रायजादा ने कहा कि पीएसएम स्कूल देहलां ने कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। स्कूल के बच्चे उंचाईयों को छुएं यह उनकी कामना है। इस अवसर पर स्कूल के एमडी हर्षवर्धन, पूर्व ब्लॉक कांगेस अध्यक्ष हजारी लाल धीमान, संजीव कंवर, मुकेश, विजय, स्कूल मुख्याध्यापिका सोनिया जसवाल, वंदना राणा, तमनना सहित अन्य उपस्थित रहे। निर्धन बच्चों को प्रदान करेंगे पाठय सामग्री विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने कहा कि स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर रहे गरीब बच्चों के लिए वह पाठ्य सामग्री प्रदान करेंगे। रायजादा ने स्कूल प्रबंधन से कहा कि बच्चों की एक सूची तैयार कर लें और उनको सौंपे वह इस पर कार्रवाई करते हुए बच्चों की हर संभव मदद को आगे आएंगे। बच्चों की पढ़ाई किसी भी प्रकार की कमी आढ़े नही आनी चाहिए। गरीब बच्चों का पढ़ाई करने का सपना साकार करवाया जाएगा।































