31 मार्च तक करियाना, पेट्रोल पंप, मेडिसन शॉप, सब्जी मंडी इत्यादि को छोड़ अन्य दुकानें, इंडस्ट्री, स्कूल इत्यादि रहेंगे पूरी तरह से बंद, पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर होगी काूननी कार्रवाई, 31 मार्च तक जारी रहेगी धारा 144
करनाल डीसी निशांत कुमार यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए किया खुलासा
करनाल, आशुतोष गौतम ( 23 मार्चे ) कोरोना वायरस को लेकर सरकार और प्रशासन ने पूरी तरह से कमर कस ली है। रविवार के कफ्र्यू की सफलता को लेकर भी सरकार और प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। करनाल प्रशासन के मुताबिक करनाल में अभी एक भी केस कोरोना वायरस का नहीं मिलना बताया जा रहा है। प्रशासन के मुताबिक 17 सैंपल भेजे गए थे, जिनमें 15 की रिपोर्ट नेगिटिव आई है, बाकी दो की रिपोर्ट आनी है। आपको बता दें कि कोरोना के संदिग्ध मरीजों के लिए राहत की खबर भी है। जल्द ही कोरोना की लैब कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में खुलने और इस पर तेजी से कार्य होने की बात भी कही जा रही है। कहा जा रहा है कि एक सप्ताह के अंदर लैब खुल सकती है। प्राइवेट लैब को भी मंजूरी सरकार द्वारा देने के संकेत दिए जा रहे हैं। आपको बताते चलें कि करनाल के उपायुक्त निशांत यादव ने स्पष्ट किया है कि करनाल में लोक डाउन नहीं है। लेकिन 31 मार्च तक धारा 144 जारी रहेगी। गौरतलब है कि गर्व ऑफ हरियाणा हेल्थ एंड फैमली वेल्वेयर डिपार्टमेंट ने आदेश जारी कर कहा है कि गुडगांव, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, झज्जर, रोहतक, पंचकूला में ही लोक डाउन रहेगा। करनाल डीसी निशांत कुमार यादव ने स्पष्ट किया है कि पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। यहां विदित् है कि लोक डाउन सात स्थानों में है। करनाल में लोक डाउन नहीं है। यहां यह भी स्पष्ट है कि करनाल में लोक डाउन जैसी ही स्थिति है। मीडिया से रूबरू होते हुए डीसी निशांत कुमार यादव ने बताया है कि घर से बेहद जरूरी काम होने पर ही निकलें, रूटीन के कामों को लेकर घर से ना निकले। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया है कि रविवार रात नौ बजे के बाद जनता कफ्र्यू समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा है कि धारा 144 31 मार्च 2020 तक जारी है। इसके तहत पांच से अधिक लोगों के एकत्रित होने पर प्रतिबंध है। राशन शॉप, पेट्रोल पम्प, मेडिसन, सब्जी मंडी, करियाणा दुकानों को छोडक़र ढाबे, रेस्टोरेंट, बैंकट हॉल, स्कूल, कॉलेज, कर्मिशियल यूनिट, सारी इंडस्ट्री चाहे उनमें एक भी लेबर क्यों ना काम करती हो, खिलौने, व्हीकल की दुकानें पूर्णता बंद रहेंगी। डीसी ने मीडिया से रूबरू होते हुए स्पष्ट किया है कि अभी कोर्ई मामला करनाल में नहीं है, 17 लोगों के सैंपल भेजे थे, जिनमें से दो के सैंपल आने हैं। 15 लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट नेगिटिव है। डीसी ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही कोरोना की लैब कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में खुलेगी, इस पर तेजी से काम हो रहा है। प्राइवेट लैब को भी मंजूरी सरकार द्वारा दी जाएगी। प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित लिस्ट के अलावा अन्य दुकानें खोलने वालों पर धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी, उनकी गिरफ्तारी भी की जाएगी। वहीं, करनाल उपायुक्त ने रेहड़ी व ढेलों लगाने वालों से भी आहवान किया है कि वह भी रेहड़ी व ढेला न लगाएं। डीसी ने निर्धारित दुकानों की लिस्ट में से अन्य दुकानदारों को दुकान खोलने पर सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी है।
































