14 मार्च को बहरीन से बददी आया था एबॉट हैल्थकेयर का पूर्व कर्मचारी , सरकारी दिशा निर्देशों के अनुसार 104 नंबर पर दर्ज करवानी होती है सूचना : एसडीएम प्रशान्त देस्टा
बददी, 23 मार्च ( शांति गौतम ) आज पूरा विश्व जहां कोरोना महामारी से जंग लड रहा है तथा सरकार द्वारा हर दिन अलग अलग दिशा निर्देश आम जनता की सुरक्षा को लेकर दिये जा रहे हैं। वहीं बददी की एबॉट फार्मा कम्पनी के पूर्व कर्मचारी अभी हॉल ही में विदेश से लौटे हैं तथा हाउसिंग बोर्ड बददी में किराये के मकान में रह रहे हैं। मीडिया ने जब इसकी जानकारी जुटानी चाही तो मकान नंबर 32 फेस दो में किराये के मकान पर रह रहे अलाउदीन ने बताया कि वह 14 मार्च को बहरीन से दिल्ली होकर बददी आये हैं तथा पिछले एक सप्ताह से घर पर ही हैं। उन्होंने बतााया कि उनका परिवार यहां रहता है और वह बहरीन से छ: महीने की नौकरी के बाद छुटटी पर बददी अपने परिवार के पास आये हैं। वहीं इनके साथ रह रहे इनके भाई भी बददी की ही फार्मा कम्पनी में कार्य करते हैं। तथा वह भी पिछले कई दिनों से घर पर ही स्वयं को आईसोलेट किये हुए हैं। जबकि इनकी पत्नि तथा परिवार के सदस्य सामान्य स्थिति की तरह घर और बाजार में आ जा रहे हैं। वहीें इसी मकान मेें तीनों मंजिलों पर आठ से दस परिवार किराये पर रहते हैं। अब सवाल यह उठता है कि क्या केवल स्वयं को घर पर बन्द कर लेने से संक्रमण नहीं फैलेगा। जबकि इनके परिवार के अन्य सदस्य आम लोगों की तरह सभी से मिल जुल रहे हैं। इसी तरह पूरे बीबीएन क्षेत्र में फार्मा हब होने के कारण यहां बडी बडी कम्पनियों के बडे अधिकारीयों का नियमित तौर पर विदेशों से आना जाना लगा रहता है। और पिछले दो ढाई महीनों के दौरान पता नहीं कितने विदेशी इसी प्रकार यहां आये और फिर वापिस भी लौट गये। जिसकी न ही इन लोगों ने प्रशासन को कोई सूचना दी और न ही प्रशासन के पास कोई भी अधिकारिक आंकडा मौजूद है। अब सवाल यह खडाा होता है कि सरकार द्वारा बार बार आग्रह और जरूरी निर्देश देने के बाद भी यह लोग विदेशों से यहां आकर सरकार तक सूचना क्यों नहीं पहुंचाते। तो क्या यह लोग अभी भी इस महामारी को लेकर सीरियस नहीं है या फिर सरकार के किसी आदेश का इनके उपर कोई असर नहीं होता है। सोमवार दोपहर बाद से पूरे प्रदेश को भी पूर्ण रूप से लॉकडाउन किया जा चुका है। लेकिन फिर भी बहुत से लोग कोई न कोई झूठा बहाना बनाकर बाजार अथवा सडकों पर घू्रम रहे हैं। और सरकार के आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं। इस विषय पर जब एसडीएम नालागढ प्रशान्त देष्टा से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामला उनके संज्ञान में मीडिया के माध्यम से आया है और यह बहुत गम्भीर विषय है। इसपर कानून के अनुसार कार्यवाही की जाएगी।






























