मदन मेहरा , परवाणू 14 सितंबर
परवाणू के सेक्टर 4 में शनिवार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 14 सितंबर से 20 सितंबर तक कार्यक्रम आयोजित कर लघु उद्योग भारती , परवाणू लायंस क्लब कालका परवानू द्वारा पौधारोपण लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस सप्ताह पौधारोपण स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत परवाणू में जगह जगह पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है जिसमें लायंस क्लब परवनू कालका ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। डॉ डेजी ठाकुर महिला प्रदेश अध्यक्ष मुख्यतिथि के रूप में उपस्थित हुई। उन्होंने अपने भाषण में आयोजकों का धन्यवाद किया और अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी । इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने पौधे लगाकर इस कार्यक्रम की शुरुआत की तथा लघु उद्योग भारती के प्रधान उपेंद्र मंडे हाल प्रांतिक महासचिव विकास सेठ परवाणू से महासचिव नरेश शर्मा कोषा अध्यक्ष राजेश गुप्ता वाह लायंस क्लब के प्रधान समुंदर गर्ग सचिव सचिन गोयल कोषाध्यक्ष एल कुशवाहा सेठ पवन शर्म लॉयन विनीत गोयल नरेश शर्मा अजय श्याम शुक्ला संजय चौहान उपस्थित थे लायंस क्लब के प्रधान ने बताया कि 4 सेक्टर में खाली पड़ी जमीन को गोद लिया है जिसमें फल पौधे लगाकर उस को स्वच्छ व सुंदर बनाएंगे इसी अवसर पर संजय चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जीके चलाए हुए स्वच्छ भारत के अंतर्गत 2 अक्टूबर को हिमाचल में परवाणू में 1000 कपड़े के थैले जगह-जगह वितरित किए जाएंगे जिससे शहर में पॉलिथीन कम हो सके या घोषणा लायंस क्लब के सदस्य संजय चौहान ने दी अंत में मुख्य अतिथि ने समय-समय पर काम करने के लिए लोगों को जागृत किया































