कहा कि ऊना के हित केवल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के हाथों में ही सुरक्षित
जसवाल, ऊना (26 नवंबर) ऊना सदर भाजपा के मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गोगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भड़ोलियां, सागर दत्त भारद्वाज, जिला पार्षद अनुराधा ऐरी, अमृतलाल भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी राजकुमार पठानिया, बलविंद्र गोल्डी, तिलक राज सैनी, सतीश बनगढ़, हरमेश प्रभाकर, प्रधान नरेश बिट्टू, पवन कपिला, खामोश जैतिक, मोहित बेदी, वरुण मेहन ने कहा है कि ऊना का विकास केवल भाजपा सरकार के कार्यकालों में ही संभव है, यह मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हालिया ऊना दौरे से साफ हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने जिस तरीके से ऊना के विकास का जिम्मा अपने मजबूत कंधों पर उठाया है, उससे ऊना विधानसभा क्षेत्र क प्रति उनका समर्पण साफ पता लगता है। मात्र दो दिनों में ऊना को सैंकड़ों करोड़ रूपये की योजनाएं केवल और केवल भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के प्रयासों से ही संभव हाे सकी हैं। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के दो साल के भीतर ही ऊना विधानसभा क्षेत्र को सैंकड़ों कराेड़ों की परियाजनाएं मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि ऊना के हित केवल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती के हाथों में ही सुरक्षित हैं। वरना ऊना में एेसे भी बयानवीर हैं जाे दूसरांे के काम कर देने के बाद श्रेय लेने के लिए बयानबाजी पर उतर आते हैं। दूसरों के शिलान्यासों पर ईंटें लगने का इंतजार करने वाले यह वही लोग हैं। जिनकी अपनी सरकार पांच साल हाेते हुए भी पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर एक ईंट तक नहीं लगी। कांग्रेस के बयानवीर औैर काम में नकारा साबित हो चुके विधायक अभी भी अपने मुंह मियां मिट्ठू होने से बाज नहीं आ रहे हैं। अपनी ही सरकार में पूरी तरह हाशिए पर रहा व्यक्ति काम करने वाले लोगों पर तंज कसते अच्छा नहीं लगता। बेहतर हाेगा यदि ऊना के कांग्रेसी विधायक भाजपा सरकार पर टीका टिप्पणी करने की बजाय लोगों को कुछ काम भी करके दिखाएं, आगामी चुनाव में जनता के बीच बयानों का पिटारा नहीं बल्कि काम का रिपोर्ट कार्ड लेकर जाना हाेगा।































