घर दहलीज पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कैप का आयोजन सरकार की दूरदर्शी पहल: विजय डोगरा
रणधीर जसवाल, ऊना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना एवं हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला के सहयोग से गुरुवार को सनराइज एनजीओ द्वारा ग्राम पंचायत सिंगा तहसील हरोली में एकीकृत स्वास्थ्य जागरूकता जाँच अभियान के तहत निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया गया । इस जॉच शिविर में ग्राम सिंगा व अन्य आस-पास के क्षे़त्रों के आम जनमानस ने बढ- चढकर हिस्सा लिया व निःशुल्क जॉंच व दवाईयों के लिए सभी ग्रामीण वासियों ने अपनी खुशी जाहिर की इस शिविर में मुख्यातिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोेग ऊना के माननीय सदस्य, विजय डोगरा अधिवक्त्ता ने शिरकत की। उन्होने लोगो को हिमाचल सरकार की स्वास्थ्य संबंधी जन-कल्याणकारी आयोजनाओं की जानकारी दी तथा उन्होने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं हिमाचल प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति शिमला तथा सनराइज एन. जी. ओ, उपस्थित चकित्सकांे, एन जी ओ के प्रतिनिधियांे, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियांे व उपस्थित प्रतिभागियांे को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई दी तथा महत्वपूर्ण सेवाएं देने कंे लिए धन्यवाद भी किया । उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार ने घर दहलीज पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं व ग्रामीणों की जांच के लिए इस तरह के निःशुल्क कैप आयोजित करने की वचन वधता को निभाया है । उन्होने कहा कि प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमन्त्री सुखविन्द्र सिह सुक्खु व कर्मठ उप- मुख्यमन्त्री मुकेश अग्निहोत्री के अथक प्रयासांे से आम जनमानस के लिए उक्त सुविधाए प्रदान की जा रही है। उन्होने जिला के मुख्य चकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ विशाल ठाुकर, खण्ड चकित्सा अधिकारी हरोली व उपस्थित इलाके के सुजवान नागरिक, सनराइज एन. जी. ओ के सचिव महेन्द्र पाल डोगरा , प्रधान अजीत बाबा , सचिव ग्राम पंचायत स्नेह लता व पत्रकार बन्धुओ समेत सभी का इस कैप के सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया। डोगरा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश स्तरीय राज्य अनुसूचित जाति आयोेग का कार्यलय हमारे जिले में खोल कर दलितो व वचितो के हितो की रक्षा करने के लिए वहुत बड़ी सौगात दी है । उन्होने दलित वर्ग तक कार्य योजनाए पहुचाने के लिए इस कार्यालय को स्थापित किया है ।संस्था के सचिव महेन्द्र डोगरा ने वताया कि इस शिविर में 270 के करीव स्थानीय नागरिको ने इस स्वास्थ्य कैप का लाभ उठाया व इस शिविर में रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, क्षयरोग, एच्आईवी, हेपेटाइटिस बी, सी यौन संचारित रोग, मधुमेह की जाँच की गई। इसके इलावा अन्य संवेदनशील बीमारियों की जांच के लिए जिला हस्पताल के लिए रैफर किया गया । स्थानीय लोगो ने इस जांच कैप के आयोजन के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ऊना व संस्था को धन्यवाद किया




























