डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का हुआ आयोजन
जसवाल, ऊना (19 oct ) डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ऊना में डीएवी राष्ट्रीय खेलकूद 2019 के अंतर्गत राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यतिथि कमेटी के उपप्रधान बलविंदर सिंह द्वारा किया गया। बलविंदर सिंह ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया । श्री सिंह ने कहा कि खेल हमारे जीवन के अभिन्न अंग है हमें शारीरिक रूप से ही स्वस्थ नहीं रखते बल्कि मानसिक रूप से भी स्वस्थ बनाते हैं। प्राचार्य अतुल महाजन ने मुख्यतिथि व आए अतिथियों का फूलों से स्वागत किया। श्री महाजन ने खिलाड़ियों को स्पर्धा की भावना से खेलने की शपथ दिलाई । रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में कुल्लू ,अंबोटा, ऊना के लगभग 30 खिलाड़ियों ने भाग लिया लड़के और लड़कियों की इस प्रतिस्पर्धा में 300 मीटर , 500 मीटर ,1000 मीटर कवार्ड्स व इन लाइन प्रतियोगिताएं करवाई गई । लड़कों की 300 मीटर में गुरुदेव (ऊना) प्रथम , मयंक द्वितीय पुष्कर तृतीय स्थान पर रहे । 500 मीटर में निशांत, राघव 1000 मीटर , राघव तथा कुलदीप ने बेहतर प्रदर्शन किया । क्वाडज प्रतियोगिता में लड़कों में गुरुदेव (ऊना) मयंक (ऊना) पुषकल (ऊना) ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया वहीं लड़कियों की इन 300 मीटर, 500 मीटर में वाणी (ऊना), अपर्णा (कुल्लू), अक्षिता (कुल्लू) और 1000 मीटर में भी इन्हीं का दबदबा रहा।
































