जिला के 11 वार्ड हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहर
ऊना, 17 अक्तूबर: डीसी संदीप कुमार ने आदेश जारी करते हुए जिला के 11 हॉटस्पॉट क्षेत्रों को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। जिनमें लोहारा के वार्ड नं० 5 में कांता देवी के घर, जोह के वार्ड नं० 2 में जोह-मरवाड़ी रोड़ के उत्तर दिशा की ओर बहादुर सिंह के घर, मावा कोहलां के वार्ड नं० 7 में सुरेंद्र सिंह के घर, लोअर भंजाल के वार्ड नं० 7 में होशियार सिंह के घर से सरवन सिंह के घर, बाथड़ी के वार्ड नं० 3 में गिरधारी लाल के घर, बीटन के वार्ड नं० 4 में दविंद्र कुमार के घर, नंगल कलां के वार्ड नं० 1 में ममता देवी के घर, बढ़ेड़ा के वार्ड नं० 4 में सतीश कुमार के घर, पंडोगा के वार्ड नं० 4 में चरन दास के घर से गोपाल के घर, टाहलीवाल के वार्ड नं० 7 में राजिंद्र कुमार के घर, सैंसोवाल के वार्ड नं० 7 में धर्मेंद्र सिंह के घर से संजीव कुमार के घर को हॉटस्पॉट सूची से बाहर कर दिया गया है। अब यहां 18 अक्तूबर से कर्यू में ढील दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एक्टिव केस फाइंडिंग की प्रक्रिया 28 दिनों की अवधि तक जारी रहेगी और सभी को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी दिशानिर्देशों जैसे निर्धारित सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, नियमित अंतराल पर हाथों को धोना, सेनिटाइजर का प्रयोग करना इत्यादि की अनुपालना पूर्व की भांति सुनिश्चित करते रहना होगा।

































