प्ले फुटबॉल एट होम, इन लॉक डाऊन, हिमाचल फुटबॉल संघ लेकर आया होम प्ले फुटबॉल चैलेंज
जसवाल, ऊना ( 7 अप्रैल ) घर बैठे फुटबॉॅल खेलों ओर आकर्षक पुरस्कार जीतो। हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ (एचपीएफए) ने शुरू किया घर में रह कर फुटबॉल खेलकर कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतो प्रतियोगिता। तो हो जाओ तैयार जल्द ही अपना फुटबॉल खेलते हुए का एक मिनट का वीडियो बनाकर एचपीएफए के ऑफिशयल पेज पर डालो और बदले में पाया आकर्षक पुरस्कार। इसमें करना यह है कि आपने घर में रह कर फुटबॉल खेलते हुए एक मिनट का वीडियो हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ के ऑफिशियल फेसबुक पेज पर अपलोड करो और इनाम पाओ। इसमें फुटबॉल के पूर्व तथा वर्तमान खिलाडिय़ों के अलावा फुटबॉल प्रेमी भी भाग ले सकते हैं। हिमाचल फुटबॉल संघ के महासचिव दीपक शर्मा ने बताया कि लॉक डाऊन के चलते पूरा देश घर में रहकर कोई न कोई गतिविधि कर रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए हिमाचल प्रदेश फुटबॉल संघ ने भी यह चैलेंज लेकर आया है। यह चैलेंज उन सभी फुटबॉल प्रेमियों के लिए है जो घर में सुरक्षित रहते हुए फुटबॉल के बिना नहीं रह सकते। इस चुनौती के विजेता को 16 अप्रैल को घोषित किया जाएगा और प्रतिष्ठित ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा।

































