डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने ‘जोश ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप’ में लिया भाग
डॉ रणधीर जसवाल, ऊना: डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, ऊना के खिलाड़ियों ने ‘गगन स्पोर्ट्स सेंटर’, लुधियाना द्वारा आयोजित ‘जोश ऑल इंडिया ओपन स्केटिंग चैंपियनशिप’ में भाग लिया। विदित हो कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा खिलाड़ियों को केवल विद्यालय स्तर पर ही नहीं ,बल्कि प्रत्येक स्तर पर खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। विद्यालय के सूर्यांश सिंह ने 200 मी. व 400 मीटर स्केटिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इसी प्रतियोगिता में रिदम ठाकुर ने 200 मीटर व 400 मी स्केटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया। प्राचार्य आर.एल पाठक ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने व अन्य छात्रों की खेलों में रुचि बढ़ाने हेतु प्रार्थना सभा में स्वर्ण व रजत पदक पहनाकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। प्राचार्य आर.एल पाठक ने अपने वक्तव्य में कहा कि दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि को प्रेरणा के रूप में लेना चाहिए और आने वाले समय में और ऊंचाइयों को छूने के लिए संकल्पित होना चाहिए। उन्होंने खेल प्रशिक्षक राहुल कपिल का खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करने के प्रयासों की सराहना की।
































