बीएचटी न्यूज , ऊना। 11 सितंंबर 2019
जिला ऊना की एक विवाहित महिला के साथ अश्लील हरकतें व शारीकि शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। जिसको लेकर पीडि़त महिला ने उप-पुलिस अधीक्षक ऊना को शिकायत्र पत्र सौंपा है। जिसमें महिला ने उप-पुलिस अधीक्षक को अवगत करवाते हुए बताया कि उनके विभाग के अधीन कार्यरत पुलिस कांस्टेबल जोकि उनके पड़ोस गांव का निवासी है द्वारा बर्ष 2007 में जबरदस्ती उसके साथ शारीरिक संबध बनाए गए थे और उस स्थिति में उसने महिला के संगीन फोटो और वीडियो भी बनाए थे। पीड़ित महिला ने पुलिस शिकायत में कहा है कि इसका पता उसे तब चला जब वह इसी वीडियो और फोटो की आड़ में उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक शोषण करता रहा और धमकी देता रहा कि अगर किसी को इसके बारे में बताया तो वह उसकी फोटो और वीडियो वायरल कर उसको जीने के लायक भी नहीं छोड़ेगा। उक्त महिला ने बताया कि तब से लेकर आज तक वह उसे डरा धमका कर उसके साथ शारीरिक शोषण करता रहा है। जबकि वह जहां जहां भी उसे बुलाता था उसे डर के मारे जाना पड़ता था तथा उसके न जाने पर वह उसके पति को बता देने की धमकी भी देता था। पीड़िता ने उप-पुलिस अधीक्षक ऊना अशोक वर्मा को अपनी दास्तां सुनाते हुए कहा कि बर्ष 2007 से लेकर बर्ष 2019 तक जहां-जहां भी इस कांस्टेबल का तबादला हुआ है वह उसे वहां-वहां बुलाता रहा क्योंकि मजबूरन उसे अपनी लाज बचाने की खातिर जाना पड़ता था और जहां भी वह महिला को बुलाता था वहां उसकी फोटो खींच लेता था। महिला ने बताया कि खाकी का रौेब झाडऩे वाले की इतनी हिम्मत हो गई कि बीते 8 सितंबर को जब वह अपनी बेटी का पुलिस भर्ती का पेपर दिलवाने के लिए पंडोगा गई हुई थी, तो वहां पर ड्यूटी पर तैनात उक्त पुलिस कर्मी ने पीडि़त महिला को देख लिया। वह सीढिय़ों पर अपनी बेटी का पेपर खत्म होने का इंतजार करने बैठी हुई थी तो लोगों के सामने वह पुलिस कर्मी उसे कहने लगा कि मेरे साथ पंडोगा चौंकी चलो। महिला ने बताया कि उसे मना करने के बाबजूद भी उसने उसे जबरदस्ती खींचा और उसके गुप्त अंगों पर हाथ डाल दिया। इतने में उसके चिल्लाने पर कई लोग इकट्ठे हो गए लेकिन किसी की हिम्मत नहीं हुई कि एक महिला पर पुलिस वाला खाकी का रौब झाड़ रहा है तो इसके पीछे क्या कारण हो सकता है? महिला ने बताया कि इतनी देर में वहां पर उसके जानने वाला कोई व्यक्ति आया और उसने मौके पर पुलिस कर्मी की फोटो और वीडियो बना ली। इतने में वह उसे भी धमकाने लगा कि आप जो मर्जी कर लो मैं किसी से नहीं डरता क्योंकि मैं पुलिस विभाग में कार्यरत हूं इसलिए आप मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। पीडि़त महिला ने उप-पुलिस अधीक्षक से गुुहार लगाई है कि उपरोक्त पुलिस कर्मी के विरूद्ध सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि उसे आगे के लिए परेशान न करें और उसने जो मेरी फोटो व वीडियो बनाई है वह उसे दिलाई जाए। महिला ने गुहार लगाते हुए कहा कि अगर भविष्य में उसे व उसके परिवार के साथ कोई अनहोनी घटना होती है उसका जिम्मेवार वह पुलिस कर्मी ही होगा। क्या कहते हैं उप-पुलिस अधीक्षक अशोक वर्माउप-पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने पीडि़त महिला की सारी दास्तां सुनते हुए थाना सदर ऊना के प्रभारी दर्शन सिंह को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं और महिला को भरोसा दिया है कि अगर सच में ऐसी बात हुई है तो उक्त पुलिस कर्मी के ऊपर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनकर आम जनता पर रौब झाडऩे वालों को वक्शा नहीं जाएगा।






























