मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंडी में राज्यस्तीरय प्रतियोगिता के मुख्यतिथि होंगे
रणधीर जसवाल , शिमला (22 सितंबर)
प्रदेश के अग्रणी समाचार पत्र हिमाचल दस्तक और परिवहन विभाग द्वारा सडक सुरक्षा पर जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन पुरे हिमाचल के 72 सब डिविजनों में करवाया जा रहा है। सब डिविजन में प्रथम आने वाले बच्चों को राज्यस्तीरय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा, राज्यस्तीरय प्रतियोगिता का आयोजन मण्डी में होगा जिसमें माननीय मुख्यमंत्री जी जयराम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे ।
राज्यस्तीरय प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले बच्चे को मुख्यमंत्री के हाथों 25000 रूपये, स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा ।
कोचिंग संस्थान विद्यापीठ लाखों रुपये की स्कालरशिप प्रदान कर रहा
इस अभियान में शिमला स्थित प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थान विद्यापीठ भी बतौर भागीदार अपना योगदान कर रहा है व बच्चों को लाखों रुपये की स्कालरशिप प्रदान कर रहा है ।
इसी कड़ी मे 24 सितम्बर को शिमला के गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल पोर्टमोर में सब डिविजन स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शिमला शहर के 22 स्कूलों के करीब 200 बच्चे भाग लेंगे और जिसमें माननीय शिक्षा मन्त्री श्री सुरेश भारद्वाज जी बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे, अन्य विशेष अतिथियो मे निदेशक परिवहन विभाग, निदेशक विद्यापीठ आयुक्त शिमला भी शिरकत करेंगे ।
































