मोदी जयराम की डबल इंजन की सरकार कर रही जनता का विकास – राम कुमार

जसवाल, ऊना ( 2 जनवरी ) हरोली विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को और गति प्रदान करते हुए प्रदेश भाजपा प्रवक्ता एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने 1 करोड़ के बिद्युत बिभाग के प्रोजेक्टों का भूमिपूजन किया । इन प्रोजेक्ट में नंगल खुर्द व मानुवाल में किसानों की सुविधा के लिए हर खेत में बिजली पहुँचाने के लिए एक बड़ी योजना जिसमे बिजली के खम्भो का जाल बिछाकर बड़े ट्रांसफार्मर लगेंगे का भूमिपूजन किया । इसी तरह बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में 440 वाट की बिधुत लाइन का भूमिपूजन किया जिससे पुरे औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की नई लाईन डालकर बड़े ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे जिससे बाथू बाथड़ी औद्योगिक क्षेत्र में लगने वाले छोटे उद्योगों को अब बिजली के कनेक्शन की समस्या से झूझना नही पड़ेगा तथा बड़े उद्योगों को भी लोड पूरा होने से उनके उतपादन में भी बृद्धि होगी । टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में कम वोल्टेज की समस्या का समाधान करते हुए नई बिजली की लाइन बिछाकर उनमे नए ट्रांसफार्मर स्थापित किए जाएंगे का भूमि पूजन किया गया जिससे अब टाहलीवाल औद्योगिक क्षेत्र में बिजली के कम वॉल्टेज की समस्या से छुटकारा मिलेगा । इस अवसर पर एचपीएसाईडीसी के उपाध्यक्ष प्रो राम कुमार ने कहा कि जयराम सरकार हर वर्ग को राहत प्रदान कर रही है । किसानों के हर खेत मे बिजली की लाइन मिलने से उनकी आर्थिकी सुधरेगी तथा उनका सिंचाई पर आने वाला बड़ा खर्च भी बचेगा । उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में बड़े लम्बे समय की मांग को आज पूरा किया जा रहा है जिससे नए उद्योग स्थापित होंगे बल्कि कम वोल्टेक तथा बार बार ट्रिपिंग की समस्या से भी निजात मिलेगी । उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम सरकार डबल इंजन की सरकारें है जो जनता के विकास पर कार्य कर रही है तथा कोई भी क्षेत्र विकास से अछूता नही रहेगा । इस मोके पर बिद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता रामदेव अग्निहोत्री , एसडीओ सुरेश शर्मा, चन्द्र शेखर , भाजपा हरोली महामंत्री गुलविंद्र गोल्डी , सत्या राणा , कैलाश राणा , अनूप शर्मा , जसवंत सिंह , किरण बाला , कमल सैनी , रजत राणा , हरोली ब्लॉक औद्योगिक संघ के चेयरमैन राकेश कौशल , अध्यक्ष सुरेश शर्मा , राजीव राणा , आर के नाग , नागेंद्र सिंह , आर सी तनेजा , के के शर्मा , कपिल आनन्द , कांगड़ा बैंक के निदेशक कुलविंदर सिंह , जिप सदस्य अनूप राणा

































