विभिन्न श्रेणियों में 55 पदों के लिए निकली नौकरी
ऊना, 24 दिसंबर:- मैसर्ज संवाद ग्लोबल बीपीओ सर्विस प्राईवेट लिमिटेड, ऊना द्वारा डाटा एंट्री, वित्त एवं लेखा, सेवा प्रबंधन व बैक आफिस ऑप्रेशन श्रेणियों के कुल 55 पद अधिसूचित किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि उक्त पदों के लिए साक्षात्कार 27 दिसंबर को प्रात: 11 बजे रोज़गार कार्यालय ऊना में लिए जाएंगे।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षिणक योग्यता स्नातक उत्तीर्ण रखी गई है जबकि आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यार्थियों का कार्यक्षेत्र ऊना होगा तथा उन्हें 8 से 12 हजार प्रतिमाह बतौर वेतन प्रदान किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि पात्र एवं इच्छुक अभ्यार्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, हिमाचली होने का प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार की फोटो, आधार कार्ड सहित उक्त दिनांक व समय को साथ लाना सुनिश्चित कर सकते हैं।
अनीता गौतम ने बताया कि अभ्यार्थी को किसी भी प्रकार भत्ता देय नहीं होगा।
































