सीएए के समर्थन में निकाली रैली
करनाल, आशुतोष गौतम ( 25 जनवरी ) सी.ए.ए. और एन.आर.सी. लागू करने की मांग को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने शहर में रैली निकाली। बीएमएस से जुड़़े कार्यकर्ताओं ने ऑटो रिक्शा व मोटरसाइकिलों पर सवार होकर शहर के मुख्य बाजारों में रैली निकाली। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश संगठन मंत्री जंग बहादुर यादव ने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें उक्त बिलों का विरोध कर रही हैं। इन कानूनों से असहाय व जरूरतमंद लोगों को मदद मिलेगी। पाकिस्तान, बांगलादेश व अफगानिस्तान में बर्बरता का शिकार हुए लोगों के लिए सीएए और एनआरसी फायदेमंद हैं। भारतीय मजदूर संघ इसका पुरजोर समर्थन करता है। रैली में महेंद्र सिंह नरवाल, श्यामलाल, बलराज कश्यप, विनोद कुमार, गोपाल शर्मा, मनफूल सिंह, रणवीर सिंह, बलवीर सिंह, श्रीकृष्ण, संजय वर्मा, कृष्ण कुमार, आशु बजाज, राम कुमार, जयभगवान व संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
































