यूनिवर्सल अकेडमी सीनियर सकेंडरी आवासीय विद्यालय में किया गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
करनाल, आशुतोष गौतम ( 25 जनवरी ) यूनिवर्सल अकेडमी सीनियर सकेंडरी आवासीय विद्यालय घरोंडा में गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर बहुत ही आकर्षक व भव्य शारीरिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गणतंत्र दिवस की पूर्व वेला पर बहुत ही आकर्षक व भव्य शारीरिक, सांस्कृतिक व बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सर्व प्रथम विद्यालय के स्काउट्स द्वारा मुख्य अतिथियों को कार्यालय से मंच तक भव्य परेड के द्वारा ले जाया गया। मंच पर भारत माता व माँ सरस्वती के चित्रों पर आज के कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि बिजनेस टाईकोन के चेयरमैन रामलाल गोयल, प्रसिद् आयुर्वेदाचार्य डॉ मुकेश अग्रवाल, जेसी.आई अध्यक्ष संदीप गोयल व सोहन जैन व सचिन गुप्ता तथा डॉ अनुराधा अग्रवाल और विद्यालय प्रबंध समिति के आचार्य अमित आर्य, प्राचार्या संगीता द्वारा माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन के साथ कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। विद्यालय की अग्नि सदन की अध्यक्षा रीना यादव ने सभी अतिथियों को सदन के छात्रों के द्वारा चंदन तिलक व पुष्प गुच्छ भेंट करा कर विद्यालय की ओर से स्वागत करा कर सभी का परिचय कराया। विद्यालय के कोच संदीप सिंह के मार्ग दर्शन में 31 स्काउट्स द्वारा मार्च पास्ट करा कर देश के अमर शहीदों को भाव भीनी श्रदांजलि अर्पित की। छात्रा मुस्कान ने देश भक्ति कविता, तान्या ने गणतंत्र दिवस पर अंग्रेजी में भाषण तथा खुशबु ने हिंदी में भाषण, व मुख्य वक्ता डॉ मुकेश अग्रवाल ने उपस्थित जन समूह को गणतंत्र के महत्व को विस्तार से बताया तथा छात्रों को जीवन की सफलता के मूल मंत्र बताए व साथ ही भारत को पुन: जगत गुरु बनाने के प्रयासों के बारे में बताया। आर्या के मार्ग दर्शन में 26 छात्र छात्राओं ने देश भक्ति नृत्य प्रस्तुत कर सब को नृत्य करने पर विवश कर दिया। विद्यालय के शूटिंग रेंज के छात्रों ने रवि राणा के नेतृत्व में मंच सज्जा में लगे सेंकडो गुब्बारों को अपनी-अपनी पिस्टल, गन तथा राइफल से देखते ही देखते मंच से उड़ा दिया इस दृश्य को देखकर सभी दर्शक बहुत ही आश्चर्य चकित हुए। विरेंदर राणा के नेतृत्व विद्यालय की जिमनास्टिक टीम ने बहुत हैरतंगेज करतब दिखा कर सभी को खड़े होकर करतल ध्वनि करने के लिए बाध्य कर दिया। अध्यापिका रूबी ने दीपावली पर पापा घर क्यों नही आए एक शहीद के बेटी की व्यथा कविता के रूप में सुनाकर सब को उदासी के रूप में अश्रुपूरित कर दिया। विद्यालय के प्रबंध निदेशक आचार्य अमित आर्य ने सभी के समक्ष विद्यालय की छात्रों द्वारा प्राप्त कि गई जिला, प्रदेश तथा राष्ट्रीय उपलब्धियों का तथा विद्यालय द्वारा छात्रों के विकास के लिए किये गए साधनों का वृत्त प्रतिवेदन किया। कार्यक्रम के विशिष्ट-अतिथि रामलाल गोयल ने अपने संबोधन में कहा कि आज युनिवर्सल स्कूल के छात्रों के द्वारा दिखाए गए कार्यक्रमों को देखकर मै अपने बाल्यकाल में वापिस पहुच गया। इस कार्यक्रम से बहुत प्रभावित हूँ और इस विद्यालय को बुलंदियों पर पहुचने आशीर्वाद देता हूँ। अग्नि सदन की रूबी, समृधि, रजनी तथा उनकी पुरी टीम की कठिन परिश्रम के कारण आज का कार्यक्रम सफल रहा। अंत में विद्यालय की प्राचार्या संगीता ने सभी उपस्थित जन को गणतंत्र दिवस की बधाई। साथ ही सभी मुख्य अथितियो का विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया ओर मुख्य अथितियो से पुन: आगमन की प्रार्थना की। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

































