ग्रामीण विकास, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दी दीपावली की शुभकामनाएं
जसवाल, ऊना (26 अक्तूबर)- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। कंवर ने कहा कि प्रकाश का यह पर्व खुशी एवं प्रसन्नता तथा बुराई पर अच्छाई व अंधकार पर रौशनी की विजय का प्रतीक है। उन्होंने आशा जताई कि दीपावली का त्योहार सभी के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लेकर आएगा।

कंवर ने कहा कि दिवाली पर्व के अवसर पर सभी प्रदेशवासी प्लास्टिक का इस्तेमाल पूर्णतया बंद करने का संकल्प लें और पर्यावरण संरक्षण के प्रहरी बनें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्लास्टिक व पॉलीथिन के प्रयोग को बंद करने की मुहिम छेड़ी है। ऐसे में दीपावली के शुभ अवसर पर हम सभी को इस मुहिम के साथ जुड़ना चाहिए और कपड़े या जूट के बैग इस्तेमाल करने का प्रण लेना चाहिए।






























