अटल बिहारी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा की अनु वाला और शालू देवी ने राष्ट्रीय एकता शिविर में लिया भाग
राजीव धीमान, बंगाणा ( 2 मार्च ) अटल बिहारी राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के एनएसएस इकाई की दो स्वयं सेविकाओं अनु वाला और शालू देवी ने एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लिया यह शिविर 24 फरवरी 2020 से 1 मार्च 2020 तक लगाया गया इस शिविर में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई जिनमें से रंगोली प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा अनु वाला ने द्वितीय स्थान तथा वाद विवाद प्रतियोगिता में शालू देवी ने तृतीय स्थान हासिल किया इस शिविर में 13 राज्यों के लगभग 200 एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया महाविद्यालय की कार्यकारी प्राचार्य डॉ आरती ने दोनों छात्राओं को बधाई देते हुए कहा के इस सत्र में एनएसएस यूनिट के स्वयंसेवकों ने दो राष्ट्रीय तथा एक राज्यस्तरीय शिविर में भाग लेकर श्रेष्ठता का परिचय दिया है महाविद्यालय के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है राष्ट्रीय सेवा योजना. से विद्यार्थी में नेतृत्व की क्षमता तो बढ़ती ही है साथ ही विद्यार्थी का चहुमुखी विकास भी होता है होनहार विद्यार्थियों को ऐसे शिविरों में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को दर्शाने का अवसर मिलता है
































