सर्व समाज ने की विधायक हरविंद्र कल्याण को मंत्री बनाने की मांग
करनाल, आशुतोष गौतम (31 अक्तूबर) कर्ण पार्क में वीरवार को हुई सर्व समाज की बैठक में घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण को हरियाणा मंत्रीमंडल में मंत्री बनाने की मांग की गई। बैठक में उपस्थित लोगों ने कहा कि विधायक हरविंद्र कल्याण लगातार दूसरी बार घरौंडा विधानसभा से निर्वाचित हुए हैं। इस क्षेत्र के लोग चाहते हैं कि उनका विधायक मंत्री बने। झींवरहेड़ी गांव निवासी राजबीर मोकल ने कहा कि हरविंद्र कल्याण पिछले कार्यकाल में हैफेड के चेयरमैन रह चुके हैं व ईमानदार छवि के व्यक्ति हैं। हल्कावासी मुख्यमंत्री मनोहरलाल से उम्मीद कर रहे हैं कि उनके विधायक को मंत्री बनाया जाए। बैठक में कर्ण पार्क मार्केट एसोसिएशन के प्रधान ज्ञान सिंह, यशपाल पोसवाल, दलजीत सिंह, सुभाष गुप्ता, मदनलाल कश्यप, बलिंद्र सिंह, सुभाष शर्मा, राजू, तेजपाल भाटिया, पप्पी, सुनील व राकेश मौजूद रहे।






























