शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने बांधा समां, शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं – धीरज शर्मा
बीएचटी न्यूज, ऊना: शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल ऊना में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने प्रिय शिक्षकों के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए तथा मनमोहक नृत्यों के माध्यम से अपने गुरुजनों के प्रति प्रेम, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यार्थियों ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने वाले व्यक्ति ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाकर उनके भविष्य और व्यक्तित्व का निर्माण करने वाले मार्गदर्शक भी होते हैं। इस विशेष अवसर पर विद्यालय के निदेशक धीरज शर्मा द्वारा सभी शिक्षकों के सम्मान में शुक्राना में एक विशेष शिक्षक दिवस पार्टी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों ने एक साथ आनंदमय समय बिताया और शिक्षक दिवस के इस खास दिन को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम का वातावरण उत्साह, उमंग और सम्मान की भावना से सराबोर रहा। शिक्षक दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच के अटूट एवं पवित्र गुरु-शिष्य संबंध को और अधिक मजबूत करने वाला तथा सभी के लिए यादगार बन गया। इस अवसर पर धीरज शर्मा ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य निर्माता होते हैं। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण, परिश्रम एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इस अवसर पर पूजा शर्मा, अलका ठाकुर, राजीव शर्मा, रेनू शर्मा, आंचल, आंचल शर्मा, अंजलि चंदेल, अंजू शर्मा, आरती शर्मा, आंचल जोशी, प्रियंका ठाकुर, दीपिका सिंह राणा, डिम्पल, दीक्षा ठाकुर, ज्योति जसवाल, कल्पना रानी, मनदीप कौर, महिका, पूनम शर्मा, मनदीप कुमारी, मनप्रीत कौर सैनी, मीनू शर्मा, नीलम कुमारी, नेहा, वैशाली, निशा रानी, प्रदीप कौर, पूजा कुमारी, शिल्पा धंजल, प्रीति, प्रेरणा दत्ता, प्रियंका, राज रानी, रेणुका मेहरा, रुचि शर्मा, संजू कुमारी, सरिता रानी, सविता, शालिनी कलसी, शिखा, शिखा शर्मा, सविता शर्मा, शिवानी, रीतिका, सोनम चंदेल, सोनिया, रितु ठाकुर, सुजाता कुमारी, सुनीता देवी, उपेंद्र चंदेल, मनीषा शर्मा, प्रियंका, मोनिका देवी, ऋचा, प्रिया सैनी, निकिता, रीतिका, रीमा शर्मा, मनीषा शर्मा एवं मनु सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं भी शिक्षक दिवस पर मौजूद रहे।






























