ऊना के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन होना अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय- आरएल पाठक
BHT news, ऊना डीएवी सेनटेनरी पब्लिक स्कूल ,ऊना के खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में चयन होना अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। कक्षा दसवीं के वैभव पुत्र राजन शर्मा व 11वीं के भविष्य पुत्र सतपाल का राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में चयन हुआ है। वैभव व भविष्य आंध्र प्रदेश में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टीम में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।वैभव व भविष्य डीएवी नेशनल क्लस्टर व राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं| वैभव व भविष्य ने डीएवी राष्ट्रीय खेलों के अंडर 17,19 क्रिकेट प्रतियोगिता में कप्तान व बल्लेबाज के रूप में भी अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए विजेता की ट्रॉफी अपने नाम की है।
भविष्य व वैभव ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के सहयोग, प्राचार्य आरएल पाठक का खेलने के लिए प्रोत्साहन को दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों का भी सहयोग रहा है, जिसके कारण हम निरंतर अभ्यास कर पा रहे हैं। प्राचार्य आरएल पाठक ने अपने वकतव्य में कहा कि विद्यालय के खिलाड़ियों का हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना गर्व का क्षण है और अन्य खिलाड़ियों को भी इससे प्रेरणा मिलेगी। इन खिलाड़ियों ने अपनी लगन, मेहनत और खेल के प्रति समर्पण के बल पर यह उपलब्धि अर्जित की है| इन खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास कर अपने खेल कौशल को निखारा है। उन्होंने कहा कि छात्र खेलों में अपना भविष्य बनाकर बुलंदियों को छू सकते हैं|श्री पाठक ने अभिभावकों को बधाई दी और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की|




























