कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए शिव शक्ति क्लब के सदस्यों ने मलाहत गांव में किया दवाई का छिडकाव
जसवाल, ऊना ( 21 मार्च ) कोरोन वायरस की रोकथाम के लिए शिव शक्ति क्लब मलाहत के सदस्यों द्वारा शनिवार को मलाहत गांव में दवाई का छिडकाव किया गया तांकि कोरोना जैसी महामारी के खतरे से गांववासियों को बचाया जा सके। सदस्यों द्वारा वाहन से गांव की गलियों को सैनीटाइजर करने के लिए छिड़काव किया गया। शिव शक्ति क्लब मलाहत के सदस्यों ने कहा कि कोरोना एक भयंकर महामारी है जिससे बचने के लिए सावधानी जरूरी है। इस महामारी का भयंकर रूप पूरे विश्व में सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को रविवार को जनता कर्फ्यू का पालन करना चाहिए और अपने घरों में ही रहकर इसको सफल बनाए तांकि हमारा भविष्य सुरक्षित हो सके।

































