हिमाचल निवासियों को ही पुलिस आने की इजाजत दे रही बाहरी राज्यों के लोगों को समझा कर बापस भेजा जा रहा – एसपी ऊना डॉ कार्तिकेयन
जसवाल, ऊना ( 20 मार्च ) कोरोना वायरस के खतरे को टालने के लिए ऊना पुलिस हिमाचल प्रदेश की सीमाओं में मुस्त्तैदी से डटी हुई है और इस महामारी के बीच प्रदेश की सीमाओं की सुरक्षा कर रही हैै।
जिला ऊना के प्रवेश द्वार सील किए गए हैं और बेरियर पर नाका लगाकर पुलिसकर्मी बाहर से आने वालों पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए हैं। उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस विश्वव्यापी महामारी घोषित हो चुकी है और इस महामारी से लगभग 170 देश ग्रसित बताए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में भी कोरोना वायरस का खतरा बना हुआ है जिसको देखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा कुछ ऐहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। जानकारों का कहना है कि कोरोना से घबराए नहीं, बल्कि इसका सामना करने के लिए सजग और सावधान रहें तथा स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एडवाईज़री, जिसमें साफ-सफाई और स्वच्छता पर ध्यान देने बारे कहा गया है, का पालन करें। सबसे ज्यादा जरूरत इस बात की रखें कि जहां लोगों की अधिक भीड़ हो, वहां जाने से बचें। एक व्यक्ति दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी रखे तभी हम सुरक्षित रह सकते हैं। इन सब खतरों के बीच प्रदेश की सीमाओं को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की है और इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए ऊना पुलिस जी जान से जुट गई है तांकि अपने लोगों को कोरोना वायरस के खतरों से दूर रखा जा सके। उल्लेखनीय है कि पड़ोसी राज्यों में कोरोना वायरस के मामले सामने आने के बाद राज्य सरकार ने प्रदेश में देशी और विदेशी नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है जिसको लागू करने के लिए पुलिस विभाग नाके लगाकर वाहनो की चैकिंग कर रहा है। प्रदेश सरकार ने देशी-विदेशी पर्यटकों के हिमाचल में दाखिल होने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है, ऐसे में पुलिस प्रदेश में आने वाली हर गाड़ी की रोककर जांच कर रही है और उसमें सवार व्यक्तियों की पूरी जानकारी हासिल की जा रही है । हिमाचल प्रदेश में पंजीकृत गाड़ियों की भी जांच करने के आदेश दिए गए हैं। केवल हिमाचल निवासियों को ही पुलिस प्रदेश के भीतर आने की इजाजत दे रही और और बाहरी राज्यों के लोगों को समझाकर बापस भेजा जा रहा है। एसपी ऊना डॉ कार्तिकेयन का कहना है कि जिला ऊना में प्रदेश की सभी सीमाओं
को सील किया गया है । करीब दस जगह पर नाके लगाकर पुलिस द्वारा सभी की चैकिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला की सीमाओं से भारी तादाद में बाहरी राज्यों के वाहनो को बापिस भेजा जा रहा है ।































