जरूरतमंदों की सेवा नरायण की सेवा से कम नहीं: मेयर
करनाल, आशुतोष गौतम ( 15 अप्रैल ) करनाल की मेयर रेनू वाला गुप्ता ने कहा है कि कोराना संकट के समय जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा परमार्थ हैं। उन्होंने कहा कि समाजसेवी अंकुर गुप्ता तथा उनकी टीम इस दौर में सेवा को लेकर अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपना आशियाना में रह रहे लोगों को खाने पीने का सामान देकर एक नेक काम किया हैं। यहां पर समाज और अपनों से ठुकराए लोग रह रहे हैं। इनकी सेवा नर से नारायण की सेवा हैं। अपना आशियांना में आज अंकुर गुप्ता एंड टीम फोर नीडी पर्सन ने सहायता का हाथ आगे बढ़ाया। यहां पहुंच कर उन्हेांने जरूरत के हिसाब से खाने और पीने का आवश्यक समान पहु़ंचाया। यहां पर अपना आशियां के संचालक राजकुमार ने सभी को अपने आशियां के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यहां पर वह लोग रहते हैंं जिन्हें भाग्य के साथ अपने और समाज के लोग ठ़ुकरा देते हैं। जो जीने की आस छोड़ देते हैं उन्हें यहां रखा जाता हैं। उन्होंने कहा कि वह लगभग दस हजार लोगों के नेत्रदान करवा चुके हैं। इस अवसर पर समाजसेवी अंकुर गुप्ता ने बताया कि 23 मार्च से उनका अभियान चल रहा हैं। उनको हर एक की मदद मिल रही हैं। उन्होंने कहा किउनकी टीम चार वार्डो में सहायता वितरित कर चुकी है। हैं। इनमें वार्ड वारह तेरह और 14 तथा 19 नंबर वार्ड में सेवा कर रहे हैं। अंकुर गुप्ता ने बताया कि पुनीत बजाज आशीश गुप्ता, सुमित तथा अक्षित गुप्ता ने लगभग पंद्रह साल पहले अंकुर गुप्ता एंड टीम फ़ॉर हेल्प फ़ॉर नीडी पर्सन टीम बना कर काम शुरू किया था। करोना संकट के दौरान इस टीम ने कारोना वारियर्स की भूमिका के रूप में सराहनीय काम किया। उनकी टीम पिछले 23 मार्च से करनाल के विभिन्न चार हजार से अधिक जरूरत मंद परिवारों को राशन और अन्य जरूरत का सामान बितरित कर रही है। उन्होंने बताया कि राशन की किट में 5 किलो आटा,5किलो चावल, चीनी,चाय, काले चने, हल्दी, मिर्च,जीरा,धनिया नमक और काले चने ढाई किलो आलू तथा एक लीटर की पानी की वोटल आधा किलो सरसो का तेल आदि शामिल होता है परिवार को एक माह का सामान दिया जाता है। इसके बाद उन्होंने इन वार्डों में वार्ड 12 में 100 और वार्ड 14 में 1800 परिवारों को राशन की किट बितरित की जा चुकी हैं। उसके बाद इस टीम को वार्ड 19 की भी जिम्मेदारी दे दी। अब उनकी सेवा को देखते हुए प्रशासन ने इस टीम को और भी जिम्मेदारी दी हैं। उन्होंने बताया केि इसके लिए उन्हें करनाल पैट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पांच लाख रुपए की सहायता दी। इससे उन्होंने 600 पैकेट राशन के तैयार करवाए। उनकी टीम ने वार्ड 19 में शनिवार को 1000 पैकेट राशन के वितरित किए। राशन का सामान जिन लोगो को वितरित किया जा रहा है उनमें घरों में काम करने वाली महिला मजदूर, दिहाड़ीदार मजदूर, शामिल है ।इस अवसर पर उपस्थित जनों में , रजत गर्ग, सुमित गुप्ता, अक्षत गुप्ता, पुनीत बजाज, अभिषेक चावला, कार्तिक सिंगला, विनय सिंगला, हरीश गोयल, पवन सिंगला, दीपक गोयल, प्रदीप अग्रवाल, अमन बंसल, आशीष गुप्ता, अमित गोयल, विकास गुप्ता, पंकज गर्ग आदि मुख्य रूप से शामिल थे। उन्होंने बताया कि डीएसपी राजीव के मार्गदर्शन में 29 पुलिस नाकों पर पुलिस कर्मचारियों को जल सेवा मुहैया करवा रहे हैं। अंकुर गुप्ता ने बताया कि ं 23 मार्च से उनकी टीम राशन सेवा के साथ साथ डीएसपी राजीव के मार्गदर्शन में 29 पुलिस नाकों पर पुलिस कर्मचारियों को जल सेवा मुहैया करवा रहे हैं। अंकुर गुप्ता ने बताया कि ं23 मार्च से उनकी टीम राशन सेवा के साथ साथ पुलिस कर्मीयो के कऱीब 27 नाकों पर जल सेवा दे रहे है।